
Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ एक बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी की बदौलत उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में तीन छक्के लगाकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन का रिकॉर्ड तोड़ा।
231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने पहले ही ओवर में छक्का लगाकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे। हिटमैन ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाया और पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा। रोहित शर्मा ने 47 गेंद में 58 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और तीन छक्के लगाए।
Rohit Sharma ने ये खास रिकॉर्ड किया अपने नाम
इस पारी की बदौलत रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इयोन मोर्गन को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 233 छक्के हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के महान कप्तान एमएस धोनी हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान 211 छक्के लगाए। इसके बाद रिकी पोंटिंग का नाम है जिन्होंने 171 छक्के जड़े हैं। वहीं न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने 170 छक्के लगाए हैं।
अब इस सीरीज में रोहित के पास श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 53 छक्के लगाए हैं। उनसे आगे सिर्फ पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का नाम है, जिन्होंने इस टीम के खिलाफ 64 छक्के लगाए हैं। रोहित अगर 11 छक्के और लगा लेते हैं तो वो शाहिद अफरीदी से इस मामले में भी आगे निकल जाएंगे।
इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान द्वारा सर्वाधिक छक्के
234 – रोहित शर्मा
233 – इयोन मोर्गन
211 – एमएस धोनी
171 – रिकी पोंटिंग
170 – ब्रेंडन मैकुलम
यहाँ देखे:- DDCA ने वीरेंद्र सहवाग को दिल्ली प्रीमियर लीग का Brand Ambassador किया नियुक्त
IPL 2026: CSK को तगड़ा झटका! हैमस्ट्रिंग चोट के चलते आयुष म्हात्रे पूरे सीजन के लिए बाहर
SM Trends: 21 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IPL 2026, Match 32: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
IPL 2026: तिलक वर्मा ने IPL में हासिल की अनोखी उपलब्धि; दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने…

