Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया का प्रदर्शन देख मोहम्मद शमी हुए उत्साहित, नेट्स में कर रहे हैं आग उगलती गेंदबाजी

Shami (Image Credit- Instagram)

एक तरफ टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दमदार प्रदर्शन कर रही है, तो दूसरी ओर मोहम्मद शमी भी 22 गज पर धीरे-धीरे लौट रहे हैं। जहां शमी इंस्टा रील्स के जरिए फैन्स अपनी फिटनेस और गेंदबाजी की हर एक अपडेट दे रहे हैं, इस बीच उन्होंने एक और नई रील वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।

शमी की गैरमौजूदगी में बुमराह संभाल रहे हैं तेज गेंदबाजी की कमान

जी हां, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया में, जसप्रीत बुमराह सबसे ज्यादा अनुभवी तेज गेंदबाजी हैं और वो रफ्तार के सौदागरों को लीड कर रहे हैं। साथ ही टीम को शमी की कमी महसूस नहीं हो रही है, जहां सिराज और अर्शदीप बुमराह का पूरा साथ दे रहे हैं। तो हार्दिक भी 2 मैचों में अभी तक 5 विकेट निकाल चुके है अपनी रफ्तार के बदौलत, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक बल्लेबाजी में फेल रहे थे।

मोहम्मद शमी की लौट रही है पुरानी वाली रफ्तार

*मोहम्मद शमी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई रील वीडियो की है फैन्स के साथ शेयर।
*इस नई रील वीडियो में शमी छोटे रनअप के साथ नेट्स में गेंदबाजी करते हुए दिखे।
*टेस्ट क्रिकेट की लाल गेंद से इस खिलाड़ी ने सीधे Stumps पर लगाया कमाल का निशाना।
*साथ ही फैन्स ने रील के कमेंट बॉक्स में लिखा, शमी आप जल्द ही टीम इंडिया में वापसी करो।

ये नई रील वीडियो पोस्ट की है तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

कुछ दिनों पहले युवा खिलाड़ियों को ज्ञान दे रहे थे शमी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

काफी समय हो गया है टीम इंडिया से खेले

जी हां, शमी को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, जहां उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच खेला था और उसके बाद वो क्रिकेट से दूर हो गए थे टखने की चोट के कारण। बाद में अफ्रीका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के लिए उनका चयन हुआ था, लेकिन फिटनेस टेस्ट में फेल होने के कारण शमी वो सीरीज भी नहीं खेल पाए थे। ऐसे में बांग्लादेश या कीवी टीम के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के जरिए वो टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं जल्द ही।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

Nayeem Hasan (image via getty) नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस...

SM Trends: 14 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग 2026 में एक मैच के दौरान खिलाड़ियों की तीखी झड़प हो गई है। इसको लेकर एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर...

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...