Skip to main content

ताजा खबर

टिम साउदी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा फ्लॉप रहे हैं रोहित शर्मा, जाने क्या है तेज गेंदबाज के खिलाफ भारतीय कप्तान का रिकॉर्ड

Rohit Sharma And Tim Southee (Pic Source-X)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत आज यानी 24 अक्टूबर से हो गई है। खेल का पहला दिन समाप्त हो चुका है। दूसरे टेस्ट के खेल के पहले दिन न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 259 रन बनाए। जवाब में इंडिया ने एक विकेट खोकर 16 रन बना लिए है।

दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। उनका विकेट टिम साउदी ने झटका। टिम साउदी की शानदार गेंद को भारतीय टीम के कप्तान बिल्कुल भी नहीं समझ पाए और बोल्ड हो गए। बता दें कि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टिम साउदी का प्रदर्शन रोहित शर्मा के खिलाफ हमेशा ही शानदार रहा है। यही नहीं टेस्ट फॉर्मेट में भी टिम साउदी रोहित शर्मा के ऊपर हावी रहे हैं।

टेस्ट प्रारूप की बात की जाए तो रोहित शर्मा ने टिम साउदी के खिलाफ आठ पारी में 126 गेंदों में 12.75 के औसत से 51 रन बनाए हैं और चार बार वो आउट हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात की जाए तो अनुभवी तेज गेंदबाज ने रोहित शर्मा को 14 बार आउट किया है। कगिसो रबाडा के साथ टिम साउदी ने 14 बार रोहित शर्मा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आउट किया है और यह बहुत ही बड़ी उपलब्धि है।

दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में रोहित शर्मा अपनी टीम की ओर से मैच विनिंग पारी खेलना चाहेंगे

पिछले काफी समय से रोहित शर्मा अपने बेहतरीन फॉर्म में नजर नहीं आए हैं। पहले टेस्ट मैच की बात की जाए तो पहली पारी में रोहित शर्मा मात्र दो रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि दूसरी पारी में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 रन बनाए। पहले टेस्ट को न्यूजीलैंड ने आठ विकेट से अपने नाम किया।

अब अगर टीम इंडिया को इस टेस्ट सीरीज में बने रहना है तो उन्हें दूसरे टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी है। भले ही पहली पारी में रोहित शर्मा अपनी छाप ना छोड़ पाए हो लेकिन दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय कप्तान बड़ा स्कोर बनाने को देखेंगे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...