Skip to main content

ताजा खबर

“जो गलती ऑस्ट्रेलिया में हुई उसे इंग्लैंड में नहीं…”, पूर्व दिग्गज ने भारतीय टीम को दी कड़ी चेतावनी

“जो गलती ऑस्ट्रेलिया में हुई उसे इंग्लैंड में नहीं…”, पूर्व दिग्गज ने भारतीय टीम को दी कड़ी चेतावनी

Team India (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 से हार के बाद भारत को काफी ज्यादा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। टीम ने पहले टेस्ट में 295 रनों से जीत दर्ज कर शानदार अंदाज में सीरीज की शुरुआत की थी। लेकिन फिर अगले चार टेस्ट मैचों में से टीम सिर्फ एक ही मैच जीत पाई।

भारत को इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। लगातार दो टेस्ट सीरीज में हार के बाद भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 फाइनल के रेस से बाहर हो गया है।

पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने हाल ही में टीम की गलतियों के बारे में बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ अलग-अलग बैचों में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे, गावस्कर ने टीम की इस हरकत को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को लेकर बोली यह बात

सुनील गावस्कर ने Sportstar पर अपने एक कॉलम में लिखा,

“ऑस्ट्रेलिया में जो गलतियां की गईं, उन्हें दोहराया नहीं जाना चाहिए। टीम को एक ग्रुप में इंग्लैंड पहुंचना चाहिए, न कि चार ग्रुपों में, जैसा कि ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। ऑस्ट्रेलिया में पहले दो दिनों तक टीम कप्तान, उप-कप्तान और कोच के बिना थी। इससे घरेलू टीम को किस तरह का मैसेज जाएगा?”

“यह एक ऐसी टीम है जो बिना किसी लीडरशिप ग्रुप के आई है और कुछ कठिन प्रदर्शनों से आसानी से टूट सकती है। निश्चित रूप से बीसीसीआई ऐसा दोबारा नहीं होने देगा। हां, चोट से उबरने वाले कुछ खिलाड़ी बाद में टीम में शामिल हो सकते हैं, लेकिन लीडर को सबसे पहले पहुंचना चाहिए ताकि यह मैसेज दिया जा सके कि टीम लड़ाई के लिए तैयार है।”

टेस्ट क्रिकेट की कमियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए- गावस्कर

टीम इंडिया 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज और फिर 6 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए यूएई जाएगी और फिर मार्च में आईपीएल शुरू हो जाएगा। सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को चेतावनी देते हुए कहा है कि व्हाइट-बॉल क्रिकेट के बीच टीम को टेस्ट क्रिकेट की कमियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

“अगले कुछ महीने लिमिटेड ओवरों के क्रिकेट और आईपीएल के इर्द-गिर्द ही रहेंगे। व्हाइट-बॉल के प्रदर्शन के कारण हमें टेस्ट क्रिकेट की कमियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इन पर भी ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए नया सायकल जून से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ शुरू होगा।”

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

6 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली पांच बार की...

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...