Skip to main content

ताजा खबर

“जो क्रिकेट को इज्जत नहीं देगा, टा-टा बाय-बाय…”, पाकिस्तानी क्रिकेटर ने गौतम गंभीर को दिया बड़ा सुझाव

जो क्रिकेट को इज्जत नहीं देगा टा-टा बाय-बाय पाकिस्तानी क्रिकेटर ने गौतम गंभीर को दिया बड़ा सुझाव

Gautam Gambhir (Photo Source: X)

भारत को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। टीम ने पूरे 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवाई है। हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा को इस वक्त काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाज सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। रोहित ने सिडनी टेस्ट से खुद को ड्रॉप कर दिया था।

इस बीच, पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज बासित अली ने गौतम गंभीर को बड़ा सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है कि, गंभीर को भी पाकिस्तान के कोच आकिब जावेद की तरह सुपरस्टार कल्चर को खत्म कर देना चाहिए।

बासित अली ने गौतम गंभीर को दिया यह सुझाव

बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,

“गौतम गंभीर के लिए आकिब जावेद के Philosophy को अपनाने का यह सबसे अच्छा समय है: ‘क्रिकेट को इज्जत दो; जो क्रिकेट को इज्जत नहीं देगा, टा-टा बाय बाय (क्रिकेट को सम्मान दें; जो नहीं करेगा, वे टीम से बाहर हो जाएंगे)”

आकिब हाल ही में पाकिस्तान के हेड कोच नियुक्त किए गए हैं, वह इससे पहले चयन समिति का हिस्सा थे। आकिब से पहले जेसन गिलेस्पी औप गैरी कर्स्टन रेड-बॉल और व्हाइट-बॉल कोच थे। वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन और बांग्लादेश के खिलाफ घर में टेस्ट सीरीज हारने के बाद दोनों ही कोचों ने इस्तीफा दिया था।

पाकिस्तान का हेड कोच बनने के बाद आकिब जावेद ने टीम में सुपरस्टार कल्चर को खत्म कर दिया है। जो लोग सोचते थे कि ‘मैं महत्वपूर्ण हूं’, उन्होंने उनसे कहा ‘यह आपकी गलत धारणा है’। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी बराबर है।” भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने सिडनी में मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि हर खिलाड़ी के साथ समान व्यवहार करना उनकी जिम्मेदारी है – चाहे वह डेब्यू करने वाला खिलाड़ी हो या कोई ऐसा व्यक्ति जिसने 100 टेस्ट खेले हों।

আরো ताजा खबर

‘वर्ल्ड कप के बाद उसने कुछ भी खास नहीं किया है’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में पूर्व भारतीय ने की संजू सैमसन को बाहर करने की मांग

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच पूर्व...

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, 22 वर्षीय James Coles को मिली जगह 

James coles (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आज 3 जुलाई, शुक्रवार को भारत के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की...

जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं टर्बनेटर हरभजन सिंह? आज मना रहे हैं अपना 46वां जन्मदिन, करते हैं मोटी कमाई

A Look at Harbhajan Singh’s ₹70 Crore Net Worth, Luxury Homes, and Love Story (image via X) भारत के पूर्व स्पिनर और 2011 व 2007 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम...

3 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: मैनचेस्टर में क्या हैं भारत के टी20 रिकाॅर्ड्स? यहां जानें भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर...