Skip to main content

ताजा खबर

जोश इंग्लिस ने 43 गेंद में पूरा किया शतक, एरोन फिंच के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए रचा इतिहास

जोश इंग्लिस ने 43 गेंद में पूरा किया शतक, एरोन फिंच के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए रचा इतिहास

Josh Inglis (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने शुक्रवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान तूफानी शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वो अब ऑस्ट्रेलिया केलिए  सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 43 गेंदों में शतक पूरा किया। इसी के साथ जोश ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2013 में 47 गेंदों में शतक पूरा किया था।

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी-20 मैच में जोश इंग्लिस की शतकीय पारी के बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 196 रन बनाए। उन्होंने 49 गेंद में 103 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने सात छक्के और इतने ही चौके लगाए। जोश का टी-20 इंटरनेशनल में ये दूसरा शतक है। जोश ने ग्रीन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े। इससे पहले, उनका पहला टी20 शतक भारत के खिलाफ आया था।

जोश इंग्लिस ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

वहीं टी-20 में ये इंगलिस का चौथा टी20 शतक है। उनके नाम 17 अर्धशतक भी हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक 29 से ज्यादा की औसत से 3,211 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 147 से अधिक है। इस शतक के साथ ही इंग्लिस दो या उससे अधिक टी20 इंटरनेशनल सेंचुरी लगाने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। उन्होंने एरोन फिंच की बराबरी की। ग्लेन मैक्सवेल के नाम सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। मैक्सवेल ने पांच शतक जड़े हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक

43 गेंदें: जोश इंग्लिस(2024)

47 गेंदें: आरोन फिंच (2013)

47 गेंदें: जोश इंग्लिस(2023)

47 गेंदें: ग्लेन मैक्सवेल (2023)

49 गेंदें: ग्लेन मैक्सवेल (2016)

जोश इंग्लिस ने इस मैच में मैदान पर आते ही रौद्र रूप घारण कर दिया और अपना अर्धशतक सिर्फ 20 गेंदों पर पूरा किया। उन्होंने अपना अर्धशतक इस मैच में छक्का लगाकर पूरा किया और इसके बाद भी उनकी तूफानी बल्लेबाजी जारी रही और उन्होंने अपना शतक 43 गेंदों पर पूरा कर लिया। उन्होंने अपना शतक लगातार दो छक्के जड़ते हुए पूरा किया और इस दौरान उनकी पारी से 7 छक्के और 7 चौके निकले। जोश ने इस मैच में 49 गेंदों पर 103 रन की पारी खेली और इस दौरान 7 छक्के और 7 चौके लगाए।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2025: जोफ्रा आर्चर ने बेहतरीन गेंद पर ऋषभ पंत को किया क्लीन बोल्ड, देखें वीडियो

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X)लाॅर्ड्स टेस्ट मैच में तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन सुबह की शुरुआत काफी रोमांचक रही। ऋषभ पंत अपनी चोटिल उंगली के साथ बल्लेबाजी करने...

ENG vs IND 2025: “हम नहीं जीत सकते” आर अश्विन ने लॉर्ड्स टेस्ट में अंपायर पॉल राइफल पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

Umpire Paul Reiffel (image via X)आर अश्विन ने हाल ही में लंदन के लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के चल रहे टेस्ट मैच के दौरान अंपायर पॉल राइफल के...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X)इंग्लैंड और भारत के बीच आज लाॅर्ड्स में 5वें दिन का रोमांचक खेल जारी है। मुकाबले में आज के दिन जोफ्रा आर्चर ने एक...

ENG vs IND 2025: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन को भरोसा, राहुल-पंत दिला सकते हैं लॉर्ड्स में भारत को ऐतिहासिक जीत

KL Rahul and Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे मैच के अंतिम दिन भारत को जीत के लिए 135...