Skip to main content

ताजा खबर

जुलाई 26 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

जुलाई 26 Morning न्यूज हेडलाइंस आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Axar Patel (Image Credit- Twitter/X)

1) इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर हुए वेस्टइंडीज के केविन सिंक्लेयर, इस बेहतरीन खिलाड़ी की प्लेइंग XI में हुई वापसी

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले वेस्टइंडीज को तगड़ा झटका लगा है। टीम के बेहतरीन स्पिनर केविन सिंक्लेयर चोटिल होने की वजह से तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बता दें, नॉटिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान मार्क वुड की एक तेज गति की गेंद केविन सिंक्लेयर की कलाई पर लगी और यही वजह है की वो 26 जुलाई से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में भाग नहीं लेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

2) VIDEO: श्रीलंका दौरे के लिए नए लुक में नजर आए अक्षर पटेल, देखें वायरल वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। बता दें कि भारत के इस दौरे की शुरुआत 27 जुलाई से शुरू होने वाले पहले टी20 मैच से होगी। सीरीज शुरू होने से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षर ने छोटे बाॅल और दाढ़ी रखी हुई है। इस नए लुक में अक्षर बिल्कुल भी पहचान में नजर नहीं आ रहे हैं। साथ ही इस वीडियो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन भी देते हुए नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

3) ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर मोहम्मद हफीज के ड्रेसिंग रूम में ‘सोने’ के दावे पर हसन अली ने दिया बड़ा बयान

हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व डायरेक्टर मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) का बड़ा बयान सामने आया था, जब उन्होंने कहा था कि पाक टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुछ खिलाड़ी ड्रेसिंग रूप में सोते हुए नजर आए थे।  गौरतलब है कि हफीज ने माइकल वाॅन और एडम गिलक्रिस्ट के साथ Club Praire Podcast पर हाल में ही कहा- गिली, आप मुझे बताएं। जब हम टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हों तो क्या कोई खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में सो सकता है। और ड्रेसिंग रूप में जब 4-5 खिलाड़ी सो रहे हैं, तो एक टीम डायरेक्टर के रूप में क्या मुझे इसकी अनुमित देनी चाहिए। (पढ़ें पूरी खबर)

4) अगर बाबर आजम को अपने बेहतरीन फॉर्म में वापस आना है तो उन्हें…: पाकिस्तानी कप्तान को लेकर शोएब मलिक ने रखा अपना पक्ष

बाबर आजम को पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शोएब मलिक ने एक महत्वपूर्ण सलाह दी है। शोएब मलिक के मुताबिक बाबर आजम को अब कप्तानी से हट जाना चाहिए और अपनी बल्लेबाजी पर पूरा फोकस करना चाहिए। उनके मुताबिक बाबर आजम को यह समझना चाहिए कि यह एक बुरा समय था जो अब निकल चुका है और आगे और भी अच्छे दिन आने बचें हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5) हरफनमौला रियान पराग को लंबे समय तक टीम इंडिया में खेलते हुए देखना चाहती है BCCI, पढ़ें पूरी खबर

जिम्बाब्वे दौरे पर टी20 डेब्यू में औसत प्रदर्शन करने के बावजूद युवा हरफनमौला खिलाड़ी रियान पराग (Riyan Parag) पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने विश्वास दिखाया है। गौरतलब है कि इस समय तिलक वर्मा इंजरी का सामना कर रहे हैं, इस वजह से भी पराग को मौका है। लेकिन बीसीसीआई से करीब से जुड़ एक सोर्स की मानें तो अब आने वाले समय में पराग टीम इंडिया की ओर से लगातार खेलते हुए नजर आ सकते हैं, क्योंकि BCCI पराग को भविष्य के लिए तैयार करने की प्लानिंग कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) ENG vs WI 2024, 3rd Test: एजबेस्टन में तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 26 जुलाई को खेला जाएगा। इस बीच मेजबान टीम इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के आखिरी टेस्ट की शुरुआत से एक दिन पहले अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी।

जैक क्रौली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मार्क वुड, शोएब बशीर।  (पढ़ें पूरी खबर)

7) काफी अतरंगी काम करते हैं Yashasvi Jaiswal, बाद में उसको पोस्ट भी कर डालते हैं

युवा बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal को टीम इंडिया का सेल्फी किंग कहा जाता है, जहां हर जगह यशस्वी को सेल्फी लेना काफी ज्यादा ही पसंद है। साथ ही ये खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को हर एक अपडेट देता है, इस बार भी जायसवाल ने कुछ ऐसा ही किया है। लेकिन अपनी नई तस्वीरों में टीम इंडिया का ये युवा बल्लेबाज कुछ अतरंगी काम करते हुए नजर आ रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) Shikhar Dhawan को अब चढ़ा नया शौक, निकल पड़े हैं अकेले ही दुनिया घूमने

मैदान के अलावा Shikhar Dhawan सोशल मीडिया के किंग भी हैं, जहां इंस्टाग्राम के लिए गब्बर ने एक अलग से टीम रखी हुई है। जिनकी मदद से शिखर कोई ना कोई मजेदार रील शेयर करते रहते हैं। वहीं इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहा ये खिलाड़ी विदेश में छुट्टियां मना रहा है, जहां एक बार फिर से धवन ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की है जो फैन्स को खासा पसंद आ रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) अब तो आसानी से फिटनेस टेस्ट पास कर लेंगे Mohammed Shami, खुद के फिट होने का दिया सबूत

अपनी इंस्टा रील्स के जरिए Mohammed Shami ने वापसी का पूरा माहौल बना दिया है, जहां ये खिलाड़ी खुद फिर से टीम इंडिया की जर्सी पहनने के लिए तड़प रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए सभी को अपनी फिटनेस दिखाई है और अब तेज गेंदबाज शमी टीम इंडिया में कमबैक करने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

 10) Rishabh Pant का अभी तक बचपना नहीं गया, देख लो कैसी हरकत कर दी कैमरे के सामने

सड़क हादसे के बाद जिस तरह से Rishabh Pant ने टीम इंडिया में वापसी की है, उसका हर कोई फैन हो गया है। IPL से लेकर टी20 वर्ल्ड कप में पंत विकेट के आगे और विकेट के पीछे अपनी फिर से छाप छोड़ गए, दूसरी ओर आज भी पंत का बचपना नहीं गया है और उसका नजारा नए वीडियो वीडियो में देखने को मिला है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान

CSK Coach Zaheer Khan Set to Consult MS Dhoni Ahead of IPL Retention Cut-Off (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान, मुंबई में एमएस धोनी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जारी तीसरे टी20आई मैच में...

WPL Auction: रिलीज करने का फैसला न बन जाए भूल! इन 5 खिलाड़ियों को छोड़ पछताएंगी टीमें

5 Released Players Franchises Might Regret Letting Go Ahead of WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) डब्ल्यूपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले, विमेंस प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों...

NZ vs IND 2026: तीसरे T20 मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं ईशान किशन? यहां जानें वजह 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है।...