Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर हुए वेस्टइंडीज के केविन सिंक्लेयर, इस बेहतरीन खिलाड़ी की प्लेइंग XI में हुई वापसी

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर हुए वेस्टइंडीज के केविन सिंक्लेयर इस बेहतरीन खिलाड़ी की प्लेइंग XI में हुई वापसी

Kevin Sinclair. (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले वेस्टइंडीज को तगड़ा झटका लगा है। टीम के बेहतरीन स्पिनर केविन सिंक्लेयर चोटिल होने की वजह से तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बता दें, नॉटिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान मार्क वुड की एक तेज गति की गेंद केविन सिंक्लेयर की कलाई पर लगी और यही वजह है की वो 26 जुलाई से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में भाग नहीं लेंगे।

केविन सिंक्लेयर की जगह वेस्टइंडीज टीम की ओर से गुदाकेश मोती को तीसरे टेस्ट में खेलते हुए देखा जाएगा। केविन सिंक्लेयर की बात की जाए तो उन्हें इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने बल्लेबाजी में काफी परेशान किया है। यही नहीं गेंदबाजी से भी यह शानदार स्पिनर अभी तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाया है।

टेस्ट सीरीज की बात की जाए तो इंग्लैंड ने अभी तक इसमें काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने दोनों मैच जीते हैं। बता दें, इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और मैच को अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरे टेस्ट में भी टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त दी थी। अब मेजबान तीसरे टेस्ट को भी अपने नाम जरुर करना चाहेगा।

शमार जोसेफ का तीसरे टेस्ट में खेलना है मुश्किल

वेस्टइंडीज के बेहतरीन तेज गेंदबाज शमार जोसेफ की तबीयत अभी ठीक नहीं है और उन्हें बुखार है। ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि तीसरे टेस्ट में उनकी जगह तेज गेंदबाज अखीम जॉर्डन को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है।

जॉर्डन वेस्टइंडीज टीम का भाग नहीं थे लेकिन Jeremiah Louis के तीसरे टेस्ट से पहले चोटिल होने की वजह से उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया है। जॉर्डन ने वेस्टइंडीज टीम की ओर से दो वनडे मैच खेले हैं लेकिन उन्होंने अभी तक टीम की ओर से टेस्ट डेब्यू नहीं किया है। फर्स्ट क्लास में इस युवा खिलाड़ी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। अखीम जॉर्डन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 19 मुकाबलों में 24.10 के औसत से 67 विकेट झटके हैं।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...