Skip to main content

ताजा खबर

हरफनमौला रियान पराग को लंबे समय तक टीम इंडिया में खेलते हुए देखना चाहती है BCCI, पढ़ें पूरी खबर 

हरफनमौला रियान पराग को लंबे समय तक टीम इंडिया में खेलते हुए देखना चाहती है BCCI, पढ़ें पूरी खबर 

Riyan Parag (Image Credit- Twitter X)

जिम्बाब्वे दौरे पर टी20 डेब्यू में औसत प्रदर्शन करने के बावजूद युवा हरफनमौला खिलाड़ी रियान पराग (Riyan Parag) पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने विश्वास दिखाया है। बता दें कि इस दौरे पर खेले गए तीन मैचों में पराग ने सिर्फ 24 रन बनाए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ ना सिर्फ टी20 बल्कि वनडे सीरीज के लिए भी टीम इंडिया में जगह मिली है।

गौरतलब है कि इस समय तिलक वर्मा इंजरी का सामना कर रहे हैं, इस वजह से भी पराग को मौका है। लेकिन बीसीसीआई से करीब से जुड़ एक सोर्स की मानें तो अब आने वाले समय में पराग टीम इंडिया की ओर से लगातार खेलते हुए नजर आ सकते हैं, क्योंकि BCCI पराग को भविष्य के लिए तैयार करने की प्लानिंग कर रही है।

BCCI सोर्स ने दी बड़ी जानकारी

बता दें कि हाल में ही बीसीसीआई एक सोर्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- रियान पराग एक बेहद प्रतिभाशाली हैं, और उन्होंने अपने खेल के रवैये में कई गुना सुधार किया है। अब वह विकेट पर टिक कर खेलना चाह रहे हैं। वह टीम में अपने महत्व को बढ़ाने के लिए, अच्छी गेंदबाजी कर सकता है, और एक शानदार फील्डर है। सेलेक्टर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना चाहते हैं।

सोर्स ने आगे हर्षित राणा के टीम में चयन को लेकर कहा- वह याॅर्कर और धीमी गेंद फेंक सकते हैं। डेथ ओवर्स में अपने वैरिएशन से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। यही बात उन्हें व्हाइट बाॅल क्रिकेट में एक अच्छा विकल्प बनाती है।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में रियान पराग कैसा प्रदर्शन करने वाले है। अगर श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया, तो वे लंब समय तक टीम इंडिया में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...