Skip to main content

ताजा खबर

जुलाई 25 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

जुलाई 25 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Sanju Samson & Gautam Gambhir (Photo Source: X)

1) ‘आप वेस्टइंडीज के लोगों का…’ – ENG vs WI तीसरे टेस्ट से पहले इयान बिशप का खिलाड़ियों को खास संदेश

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज टीम को सपोर्ट करने के लिए महान कमेंटेटर और पूर्व वेस्टइंडीज क्रिकेटर इयान बिशप (Ian Bishop) ने क्रैग ब्रैथवेट एंड कंपनी को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने वेस्टइंडीज को तीसरे गेम में जुनून के साथ खेलने और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने की घरेलू श्रृंखला से पहले जितना संभव हो उतना सीखने का आग्रह किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद डेविड वार्नर अपने परिवार को दे रहे हैं पूरा टाइम

ऑस्ट्रेलिया टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बेटियों के साथ डांस की एक वीडियो को साझा किया है। बता दें, डेविड वार्नर हमेशा से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आए हैं। उन्होंने अपनी बेटी Indi Rae और Ivy Mae के साथ की एक और डांस की वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा की और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, ‘यह एक बार फिर से वापसी कर चुके है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) आज मैं जो कुछ भी हूं सिर्फ हनुमा विहारी के सपोर्ट की वजह से हूं: नीतीश रेड्डी

नीतीश रेड्डी ने कहा कि, ‘हनुमा विहारी ने मुझे सपोर्ट किया। मेरा U-16 का सीजन काफी अच्छा गया था जिसके बाद उन्हीं की वजह से मैं रणजी ट्रॉफी खेल पाया। उन्होंने मुझसे कहा था कि मेरे लिए रणजी ट्रॉफी खेलना काफी जल्दी होगा इसीलिए मैं एक साल सिर्फ सीखने के लिए टीम से जुड़ा। अगले साल उन्होंने मुझे टीम में शामिल किया। भले ही विहारी मेरे साथ नहीं थे लेकिन उनकी वजह से मुझे काफी अनुभव मिला। उन्होंने मुझे शुरू में ही कह दिया था कि मुझे स्थिति को समझने की बेहद जरूरत है।’ (पढ़ें पूरी खबर)

4) बिहार के खेल भविष्य के लिए केंद्र की मंजूरी से काफी खुश है BCA अध्यक्ष राकेश तिवारी

बजट के बाद बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वर्मा ने इस चीज को लेकर अपना पक्ष रखा है। वो खुद इस बात से काफी खुश है कि ऐसा करने से युवा खिलाड़ियों को काफी चीजों के बारे में पता चलेगा। यही नहीं खिलाड़ी अपना टैलेंट दुनिया के सामने रख पाएंगे। राकेश तिवारी ने कहा कि राज्य के विभाजन के बाद से बिहार में कोई अंतरराष्ट्रीय खेल नहीं देखा है, हालांकि झारखंड को हाल ही में JSCA स्पोर्ट्स कंपलेक्स मिला। (पढ़ें पूरी खबर)

5) VIDEO: प्रैक्टिस सेशन में संजू सैमसन के साथ वक्त बिताते हुए नजर आए गौतम गंभीर, दिए बैटिंग टिप्स

बता दें कि श्रीलंका पहुंचने के बाद पहले अभ्यास सत्र के दौरान गौतम गंभीर ने बल्लेबाजी अभ्यास कर रहे संजू सैमसन के साथ बातचीत करने के बाद मैदान पर हरफनमौला शिवम दुबे के साथ समय बिताया। गंभीर ने सैमसन को बल्लेबाजी के कुछ टिप्स भी दिए। मालूम हो कि सैमसन टी20 वर्ल्ड कप की 15 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें टूर्नामेंट के दौरान एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। (पढ़ें पूरी खबर)

6) Women’s Asia Cup 2024: बाबर-रिजवान लड़कियों से कुछ सीखें; सैयदा अरूब की फील्डिंग का वीडियो वायरल

महिला एशिया कप में पाकिस्तान और यूएई दोनों टीमों के बीच एकतरफा जीत का रोमांच देखने को मिला। इस मैच में पाकिस्तान टीम की फील्डर सैयदा अरूब शाह ने शानदार फील्डिंग की है, जिसकी जोरदार चर्चा हो रही है। पाकिस्तान की टीम अपनी फील्डिंग के लिए दुनिया भर में मशहूर है। पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के लिए आसान कैच छोड़ना, फील्डिंग में गलतियां करना कोई नई बात नहीं है। लेकिन सैयदा अरूब शाह ने ऐसी फील्डिंग की है कि पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी शर्मा जाएं। (पढ़ें पूरी खबर)

7) विराट और रोहित के ना रहने से भारत को काफी परेशानी होगी और हम इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहेंगे: सनथ जयसूर्या

हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से सनथ जयसूर्या ने कहा कि, ‘रोहित शर्मा और विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। जिस तरीके का टैलेंट इन दोनों के पास है और जितना क्रिकेट इन्होंने खेला है हम जानते हैं कि यह कहां अपने आपको रखते हैं जिसमें जडेजा भी शामिल है। इनकी अनुपलब्धता भारतीय टीम के लिए काफी बड़ी हार होगी और हम इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहेंगे।’ (पढ़ें पूरी खबर)

8) जोफ्रा आर्चर का एक ही है सपना, एशेज 2025-26 की इंग्लैंड टीम में उन्हें भी किया जाए शामिल

BBC स्पोर्ट्स के मुताबिक रिपोर्टर से बात करते हुए जोफ्रा आर्चर ने कहा कि, ‘मैं इस पूरे साल को यही सोच कर आराम करूंगा कि मैंने काफी कड़ी मेहनत की। मैं इंस्टाग्राम में जाते-जाते थक गया हूं और यह भी पोस्ट देखकर की फिजियो बेड में मुझे दो हफ्ते और आराम करना होगा। मैं अब पूरे साल इसमें बिताना चाहता हूं कि लोगों को गलत कर सकूं और अगला एशेज भी खेल पाऊं।’ (पढ़ें पूरी खबर)

9) “…परेशानी में डाल दिया।” विराट कोहली-गौतम गंभीर को लेकर आशीष नेहरा का बड़ा बयान

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने श्रीलंका दौरे से पहले कोहली के साथ अपने रिश्ते पर टिप्पणी की थी। अब भारत के पूर्व गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना ​​है कि ड्रेसिंग रूम में दोनों के बीच कोई मतभेद नहीं होगा। आशीष नेहरा ने कहा कि गंभीर और कोहली दोनों बहुत भावुक हैं और जब भी वे ड्रेसिंग रूम में होंगे तो टीम के लिए एकजुट रहेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...

CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान

CSK Coach Zaheer Khan Set to Consult MS Dhoni Ahead of IPL Retention Cut-Off (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान, मुंबई में एमएस धोनी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जारी तीसरे टी20आई मैच में...