Skip to main content

ताजा खबर

बिहार के खेल भविष्य के लिए केंद्र की मंजूरी से काफी खुश है BCA अध्यक्ष राकेश तिवारी

बिहार के खेल भविष्य के लिए केंद्र की मंजूरी से काफी खुश है BCA अध्यक्ष राकेश तिवारी

Nirmala Sitaraman (Pic SOurce-X)

भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को केंद्रीय बजट 2024 पेश किया। निर्मला सीतारमण ने बजट के दौरान बिहार राज्य के लिए एक ग्राउंडब्रेकिंग आवंटन की घोषणा की, क्योंकि राज्य में खेल के बुनियादी ढांचे को विकसित करने में केंद्र सरकार की रुचि है।

बजट के बाद बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वर्मा ने इस चीज को लेकर अपना पक्ष रखा है। वो खुद इस बात से काफी खुश है कि ऐसा करने से युवा खिलाड़ियों को काफी चीजों के बारे में पता चलेगा। यही नहीं खिलाड़ी अपना टैलेंट दुनिया के सामने रख पाएंगे। राकेश तिवारी ने कहा कि राज्य के विभाजन के बाद से बिहार में कोई अंतरराष्ट्रीय खेल नहीं देखा है, हालांकि झारखंड को हाल ही में JSCA स्पोर्ट्स कंपलेक्स मिला।

बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक राकेश तिवारी ने कहा कि, ‘खासतौर पर क्रिकेट के लिए यह बेहतर करना बहुत ही जरूरी है। अब हमारे खिलाड़ियों को और बेहतर ट्रेनिंग मैदान मिलेगा और साथ ही हाई क्वालिटी फैसिलिटी भी मिलेगी। इससे उनके खेल में भी काफी बढ़ोतरी होगी। इस घोषणा के बाद बिहार क्रिकेट और भी बेहतर हो जाएगा और यहां से वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी देखने को मिलेंगे। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मैं यह कहना चाहता हूं कि सरकार ने इन योजना को रिलीज करके बहुत ही अच्छा कार्य किया है और हम इसका पूरा समर्थन करते हैं।’

बिहार क्रिकेट के लिए खुशखबरी है

ऐसे कई बिहार के खिलाड़ी हैं जिनका प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। 2000 में झारखंड और बिहार अलग-अलग हो गया था। हालांकि रणजी ट्रॉफी 2023-24 सीजन में बिहार को एलिट टायर में प्रमोट किया गया था। हालांकि मुंबई के खिलाफ यह दोनों ही टीमें मैदान पर खेलने के लिए उतरी भी थी। हालांकि इसके बाद बिहार और झारखंड टीम के बीच मैदान पर ही इसको लेकर जबरदस्त भिड़ंत हो गई थी। काफी समय के बाद दोनों टीमों के बीच की चीज पूरी तरह से ठीक हुई।

जाने बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए इस बजट में और क्या-क्या है?

बिहार को 58.9 हजार करोड़ रुपए और आंध्र प्रदेश को 15 हजार करोड़ की मदद। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल,ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए विशेष स्कीम। बिहार में विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर बनेगा। नालंदा विश्वविद्यालय को पर्यटन केंद्र बनाएंगे।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...