Skip to main content

ताजा खबर

जुलाई 13 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

जुलाई 13 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

Social Media Trends

1) इंग्लैंड ने जेम्स एंडरसन को शान से दिया ‘फेयरवेल’, लॉर्ड्स में अनुभवी तेज गेंदबाज ने जीत के साथ ली क्रिकेट से विदाई

लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 114 रनों से हराया। इस मैच में इंग्लैंड की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यही नहीं जेम्स एंडरसन ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जीत के साथ विदाई ली। जेम्स एंडरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) सायना नेहवाल ने क्रिकेट को लेकर कर दिया कुछ ऐसा कमेंट, फैन्स बुरी तरह भड़के

क्रिकेट दुनिया भर में लोकप्रियों खेलों में से एक हैं और भारत में इसका अलग ही क्रेज है। हालांकि, भारतीय शटलर सायना नेहवाल (Saina Nehwal) ने क्रिकेट को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिससे खेल प्रेमियों को झटका लग सकता है। उनका मानना है कि जितनी तवज्जो क्रिकेट को दी जाती है वो किसी और खेल को नहीं मिलती है और ये सब देखकर उन्हें बुरा लगता है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) रोहित शर्मा का यह ‘Swag’ देख दंग रह गए फैंस, विंबलडन में दिखा भारतीय कप्तान का क्रेज

भारतीय टीम के बेहतरीन कप्तान रोहित शर्मा को 12 जुलाई को लंदन में Wimbledon 2024 के सेमीफाइनल का लुफ्त उठाते हुए देखा गया। बता दें, रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को बारबाडोस में सात रनों से करारी शिकस्त दी थी। भारतीय टीम का प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा था और तमाम फैंस ने उनकी जमकर प्रशंसा की थी। (पढ़ें पूरी खबर)

4) सचिन तेंदुलकर ने जेम्स एंडरसन के लिए फेयरवेल पोस्ट में ऐसा क्या लिख दिया, जो मिनटों में हो गया वायरल

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को एक पारी और 114 रनों से हराया। इस जीत के साथ जेम्स एंडरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से यादगार विदाई ली है। मैच खत्म होने के कुछ ही देर बाद सचिन तेंदुलकर ने एंडरसन के लिए एक खास पोस्ट किया, जिस पर देखते ही देखते फैन्स की ढेरों प्रतिक्रियाएं आ गई। मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि, “हे जिमी! आपने 22 साल के उस अविश्वसनीय स्पैल से प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया है। जब आप अलविदा कह रहे हों तो यह एक छोटी सी विश है।” (पढ़ें पूरी खबर)

5) अनंत-राधिका की शादी में परिवार संग पहुंचे धोनी, हार्दिक भी Dashing outfit में आए नजर

अनंत-राधिका के शादी फंक्शन से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एमएस धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी नजर आ रहे हैं। साथ में बेटी जीवा भी है। तीनों ने ही ट्रेडिशनल ड्रेस पहन रखा है और वे इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) गस एटकिंसन ने अपने डेब्यू मैच में ही रच दिया इतिहास, तोड़े कई अविश्वसनीय रिकॉर्ड्स

लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्ट इंडीज को एक पारी और 114 रनों से हराया। इस मैच में इंग्लैंड की ओर से युवा तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कुल 12 विकेट झटके। उन्होंने इस मुकाबले की पहली पारी में 7 विकेट अपने नाम किए जबकि दूसरी पारी में पांच विकेट हासिल किए। इसी के साथ गस एटकिंसन आठवें इंग्लिश गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू में 10 विकेट हॉल लिया। यही नहीं गस एटकिंसन तीसरे गेंदबाज बने जिन्होंने लॉर्ड्स में 10 विकेट हॉल लिया।  (पढ़ें पूरी खबर)

7) महिला एशिया कप 2024 के लिए पूरी तरह से तैयार है भारतीय टीम, हरमनप्रीत कौर ने टूर्नामेंट को लेकर दिया बड़ा बयान

एशिया कप 2024 के शुरू होने से पहले हरमनप्रीत कौर ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘जब आप पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हैं तो दोनों देशों का वातावरण काफी अलग होता है। दोनों ही देश यही चाहते हैं कि उनकी टीम जीते। एक खिलाड़ी के रूप में आपके ऊपर काफी दबाव होता है और एक कप्तान के रूप में आपके ऊपर यह जिम्मेदारी होती है की टीम इस वातावरण का दबाव अपने ऊपर ना ले। पाकिस्तान के खिलाफ हमें कभी भी यह नहीं सोचना चाहिए कि यह मैच हम सबके लिए काफी मुश्किल वाला रहेगा।’ (पढ़ें पूरी खबर)

8) लगातार अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं Mayank Agarwal, टीम इंडिया में वापसी की लगाए बैठे हैं उम्मीद

Mayank Agarwal टीम इंडिया से ज्यादातर टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर आए हैं अपने करियर में, लेकिन अचानक इस खिलाड़ी की इंटरनेशनल क्रिकेट से छुट्टी हो गई थी। जहां मयंक ने साल 2022 मार्च में श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला था, वहीं अब ये खिलाड़ी फिर से टीम इंडिया में वापसी करना चाहता है और उसके लिए मयंक कड़ी मेहनत करने में लगे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

9) टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद, तेज गेंदबाज Mohammed Siraj के तेवर काफी बदल गए हैं

टी20 वर्ल्ड कप 2024 खत्म होने के बाद Mohammed Siraj से लेकर बुमराह और अर्शदीप सिंह सहित, सभी खिलाड़ी अलग ही टशन में नजर आ रहे हैं। जहां इन खिलाड़ियों का टशन इंस्टाग्राम पर देखने को मिल रहा है, वहीं इस टशनबाजी में सिराज कुछ ज्यादा ही आगे नजर आ रहे हैं और अब सोशल मीडिया पर उनके तेवर थोड़े बदले-बदले दिख रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

10) ट्रेनिंग के दौरान भी KL Rahul का पीछा नहीं छोड़ती Athiya Shetty, इंस्टा के जरिए हुआ खुलासा

लंबे समय बाद KL Rahul की टीम इंडिया में वापसी होने वाली है, जहां श्रीलंंका दौरे से केएल टीम इंडिया की जर्सी में नजर आने वाले हैं। दूसरी ओर राहुल ने इस दौरे के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है, जिसका नजारा उनकी वाइफ अथिया की इंस्टा स्टोरी पर देखने को मिला है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

3 श्रीलंकाई खिलाड़ी जो भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं

3 Sri Lanka players (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। दोनों टीमों के लिए...

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...