Skip to main content

ताजा खबर

लगातार अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं Mayank Agarwal, टीम इंडिया में वापसी की लगाए बैठे हैं उम्मीद

Mayank Agarwal (Image Credit- Instagram)

Mayank Agarwal टीम इंडिया से ज्यादातर टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर आए हैं अपने करियर में, लेकिन अचानक इस खिलाड़ी की इंटरनेशनल क्रिकेट से छुट्टी हो गई थी। जहां मयंक ने साल 2022 मार्च में श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला था, वहीं अब ये खिलाड़ी फिर से टीम इंडिया में वापसी करना चाहता है और उसके लिए मयंक कड़ी मेहनत करने में लगे हैं।

Mayank की तरह कई खिलाड़ी हुए टीम इंडिया से गायब

Mayank Agarwal की तरह कई और खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो टीम इंडिया से अचानक बाहर कर दिए गए थे और अब उनकी वापसी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। जहां इस लिस्ट में रहाणे और पुजारा के अलावा इशांत शर्मा का नाम शामिल है, तो भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन को भी टीम इंडिया से खेले सालों हो गए हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों का इंटरनेशनल करियर खत्म होता नजर आ रहा है और युवा खिलाड़ी उनकी जगह टीम में ले रहे हैं।

टीम इंडिया में वापसी करने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं Mayank Agarwal

*इंस्टा स्टोरी पर Mayank Agarwal ने अपने वर्कआउट का एक वीडियो किया री-शेयर।
*वीडियो में ये बल्लेबाज अपनी Strength पर काम करता हुआ नजर आ रहा है ।
*आगामी घरेलू सत्र के लिए मयंक कर रहे हैं तैयारी, अपनी फिटनेस पर देते हैं ध्यान।
*घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन एक बार से टेस्ट टीम में वापसी करना चाहते हैं अग्रवाल।

Mayank Agarwal की वर्क आउट सेशन से ये तस्वीरें आई सामने

Mayank Agarwal (Image Credit- Instagram)

बल्लेबाज ने इंस्टा पर कुछ दिनों पहले ये पोस्ट शेयर किया था

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mayank Agarawal (@mayankagarawal)

SRH के कप्तान ने अग्रवाल को नहीं दिए IPL 2024 में ज्यादा मौके

भारतीय टीम से कुल 21 टेस्ट मैच और 5 वनडे मैच खेल चुके बल्लेबाज Mayank वैसे तो IPL में SRH टीम से खेलते हैं, लेकिन इस साल पैट कमिंस ने उन्हें काफी कम मौके दिए थे। इस साल IPL में मयंक को सिर्फ 4 मैच खेलने के मौके मिले थे, जिसमें उन्होंने सिर्फ 64 रन ही बनाए थे। जिसे देखते हुए मेगा ऑक्शन से पहले SRH टीम को उनको रिलीज कर सकती है, वैसे SRH से पहले मयंक पंजाब टीम के कप्तान थे।

আরো ताजा खबर

‘जब मुझे यह रोल मिला, तो मैं बहुत खुश थी’ – टीम इंडिया की उप-कप्तान बनाए जाने पर दीप्ति शर्मा ने जताई खुशी

Deepti Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज से पहले स्मृति मंधाना...

23 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. परविंदर अवाना को जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भारत के पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को क्रिकेट सलाहकार समिति...

SM Trends: 23 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान टेम्बा बावुमा ने इंटरनेट पर खूब मनोरंजन किया। बावुमा का एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ,...

IND W vs ZIM W 2026, 1st ODI: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND W vs ZIM W 2026, 1st ODI: Zimbabwe opted to bat first (image via JioHotstar) 23 अक्टूबर, शुक्रवार को वडोदरा के कोटांबी के बीसीए स्टेडियम में इंडिया विमेन बनाम...