Skip to main content

ताजा खबर

जीवन में किसी बात की कोई टेंशन नहीं है Ishan Kishan को, खास लोगों के साथ बिता रहे हैं समय

Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)

Ishan Kishan को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, ऐसे में ये खिलाड़ी भारतीय टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत करने में लगा हुआ है। साथ ही वो अपने परिवार के साथ भी ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं, इसी से जुड़ी कुछ क्यूट तस्वीरें उन्होंने हाल ही में शेयर की है। जिसमें इस खिलाड़ी का अलग ही अवतार देखने को मिला है।

फिर से नहीं मिला टीम इंडिया में मौका

हाल ही में टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, जो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। वहीं भारतीय टीम के ऐलान के बाद एक बार फिर से Ishan Kishan को निराशा हाथ लगी है, जहां इस खिलाड़ी का टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयन नहीं हुआ है। साथ ही ईशान को साल 2024 में टीम इंडिया से एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।

Ishan Kishan सारी टेंशन को छोड़ परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं

*इन दिनों विकेटकीपर-बल्लेबाज Ishan Kishan सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
*इसी कड़ी में उन्होंने अपने परिवार के साथ में दो काफी ज्यादा क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं।
*इन दोनों तस्वीरों में नजर आए ईशान अपने माता-पिता के संग, कंधे पर दिखा एक बच्चा।
*फैन्स को पसंद आया कैप्शन भी, लिखा-Together is our favourite place Fam-ily।

 क्या प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं Ishan Kishan ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

सोशल मीडिया पर लगातार कुछ ना कुछ शेयर करता रहता है ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

चैंपियंस ट्रॉफी में भी नहीं मिलेगा मौका!

एक तरफ इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ईशान किशन का टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ है, तो दूसरी तरफ चैंपियंस ट्रॉफी के जरिए भी ईशान की भारतीय टीम में वापसी नहीं होगी। जहां विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर पंत का खेलना पक्का है, वहीं उनके बैकअप के तौर पर संजू या जुरेल का भारतीय टीम में चयन हो सकता है। साल 2023 में बीच में सीरीज छोड़कर जाना ईशान किशन को भारी पड़ा था, उसके बाद से वो टीम इंडिया में वापसी करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...