Skip to main content

ताजा खबर

जीत के बाद USA टीम का जश्न देखने लायक था, ऐसा लगा की टी20 वर्ल्ड कप ही जीत लिया हो

जीत के बाद USA टीम का जश्न देखने लायक था ऐसा लगा की टी20 वर्ल्ड कप ही जीत लिया हो

USA Team (Image Credit- Instagram)

इस समय क्रिकेट के मैदान से लेकर सोशल मीडिया पर USA vs PAK मैच की बात हो रही है, जहां इस मैच ने रोमांच की सारी हदों को पार कर दिया था। सुपर ओवर तक गए इस मैच में जीत की कहानी यूएसए टीम ने लिखी, वहीं पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों के चेहरे देखने लायक थी और जीतने वाली टीम का जश्न भी जबरदस्त था।

सुपर 8 में एंट्री लेने का दम रखती है USA टीम

जी हां, USA टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दमदार क्रिकेट खेल रही है, जहां ये टीम लगातार दो जीत अपने नाम कर चुकी है। यूएसए टीम ने पहली जीत कनाडा के खिलाफ दर्ज की थी और अब इस टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया। जिसके बाद इस टीम का अगला मैच 12 जून को भारत से है और फिर ये टीम आयरलैंड के खिलाफ 14 जून को मुकाबला खेलेगी। ऐसे में USA की टीम का जैसा प्रदर्शन चल रहा है, उसे देखते हुए ये टीम आयरलैंड को मात देकर सुपर-8 में जगह बना सकती है।

USA टीम ने पाकिस्तान को अपने से जश्न से भी चिढ़ाने का काम किया

*USA टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया।
*इस जीत के बाद मैदान पर दौड़ पड़े थे यूएसए टीम के बाकी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ।
*जीत के खुशी के मारे एक-दूसरे पर कूद रहे थे खिलाड़ी, कैमरे के आगे दिखा रहे थे जोश।
*टीम के खिलाड़ियों को देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे टी20 वर्ल्ड कप ही जीत लिया हो।

एक नजर डालते हैं USA टीम के जश्न वाले वीडियो पर

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

कुछ ऐसे सुपर ओवर में पहुंचा था ये वाला मुकाबला

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

अब टीम इंडिया के खिलाफ मैच खेलेगी पाकिस्तान टीम

वहीं बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने हार के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है, ऐसे में अब अगले मैच में पाक टीम को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। जहां अगले मैच में बाबर की सेना का सामना टीम इंडिया से होगा, ये मैच संडे यानी की 9 जून के दिन खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया ने अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ जीता था।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...