Skip to main content

ताजा खबर

जीत के बाद सभी ने जश्न मनाया, Tilak Varma ने भी पुरानी बातों को भूल हार्दिक को गले लगाया

Tilak Varma And Hardik (Image Credit- Instagram)

टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए Tilak Varma लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां चेन्नई में भी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना बल्ला जमकर चलाया। वहीं इस जीत के बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सारी पुरानी बातों को पीछे छोड़कर हार्दिक के फिर से खास बन गए हैं।

हार्दिक और Tilak Varma के बीच IPL में हुआ था पंगा!

जी हां, Tilak Varma और हार्दिक पांड्या MI टीम से साथ में खेलते हैं, जहां IPL 2024 में हार्दिक मुंबई के कप्तान थे और इससे टीम के काफी खिलाड़ी खुश नहीं थे। दूसरी ओर MI टीम का प्रदर्शन भी सीजन में सुपर फ्लॉप रहा था, इस दौरान खबर आई थी कि ड्रेसिंग रूम में हार्दिक और तिलक के बीच झगड़ा हुआ था ऐसे में साथी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया था। लेकिन उसके बाद भी MI टीम ने तिलक को रिटेन किया था मेगा ऑक्शन से पहले।

Tilak Varma और हार्दिक बन गए पक्के दोस्त

*दूसरा टी20 मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर खास वीडियो हुआ पोस्ट।
*वीडियो में जीत के बाद देखने लायक था खिलाड़ियों का उत्साह, सभी के चेहरे पर थी मुस्कान।
*इस दौरान Tilak Varma जाकर मिले हार्दिक से और उन्हें गले लगाते हुए मनाया जीत का जश्न ।
*वहीं दोनों खिलाड़ी के बीच का ये मिलन देख फैन्स हो गए थे हद से ज्यादा ही खुश।

इस वीडियो में हार्दिक को गले लगाया Tilak Varma ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

बल्लेबाज की इन तस्वीरों पर भी डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

कमाल की पारी खेली थी तिलक ने चेन्नई में

जी हां, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में तिलक का बल्ला जमकर चला था, इस दौरान उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों की खूब क्लास लगाई थी। अपनी पारी में तिलक ने कुल 55 गेंदों का सामना किया था, इस दौरान उनके बल्ले से 72 रन निकले थे और वो नाबाद लौटे थे। साथ ही तिलक ने अपनी पारी में 4 चौकों के अलावा 5 छक्के भी जड़े थे। दूसरी ओर टीम इंडिया 5 टी20 मैचों की सीरीज में इस समय 2-0 से आगे है, वहीं तीसरा टी20 मैच 28 तारीख को राजकोट में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

एस श्रीसंत को बड़ी राहत, केरल क्रिकेट संघ ने हटाया तीन साल का बैन

Sreesanth (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को बड़ी राहत मिली है। केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने उन पर लगाया गया तीन साल का बैन...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने की रेस में कूदीं 7 फ्रेंचाइजी, KKR और RR सबसे आगे!

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter/X) इंडियन प्रीमियर लीग की अटकलों का दौर जल्दी शुरू हो गया है और यह मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के इर्द-गिर्द घूम रहा है।...

IPL में अंपायरों को मिलती है मोटी रकम, पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने किया कमाई का बड़ा खुलासा!

How Much Do Umpires Get Paid For IPL Games? (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग अपनी जबरदस्त आर्थिक ताकत के लिए दुनिया भर में मशहूर है, क्योंकि यह बड़े-बड़े क्रिकेटरों...

SM Trends: 1 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच आज 1 जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है। पहला मैच चेस्टर ले स्ट्रीट...