Skip to main content

ताजा खबर

जिस स्कूल में पढ़े, वहीं चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे टी नटराजन, इंस्टाग्राम पर खुद शेयर किया पोस्ट 

जिस स्कूल में पढ़े वहीं चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे टी नटराजन इंस्टाग्राम पर खुद शेयर किया पोस्ट

T Natrajan (Image Credit- Twitter X)

किसी भी व्यक्ति के जीवन में उस पल से ज्यादा गौरवान्वित पल नहीं हो सकता, जब वह सफलता हासिल कर, उस स्कूल में एक चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे, जहां उसने पढ़ाई की हो। ऐसा ही पल भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज टी नटराजन (T Natrajan) के जिंदगी में आया है।

बता दें कि हाल में ही नटराजन सलेम स्थित Chinnappampatti के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे। नटराजन ने इसको लेकर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो भी शेयर किया है, जिसपर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

अपने स्कूल पहुंचकर नटराजन ने स्कूल के बच्चों के साथ एक सेल्फी भी ली और इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- जहां से यह सब शुरू हुआ, वहां वापस लौटकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं! मुझे मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए, सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल, चिन्नाप्पमपट्टी, धन्यवाद। घर वापस आने पर गर्व है।

देखें टी नटराजन का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Natraj Jayaprakash (@natarajan_jayaprakash)

नटराजन के क्रिकेट करियर पर एक नजर

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के क्रिकेट करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो इंजरी के कारण वह लगातार टीम इंडिया के लिए क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं। लेकिन फिर भी वह भारतीय टीम के लिए 1 टेस्ट, 2 वनडे और 4 टी20 मैच खेल चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल में वह लगातार सनराइजर्स हैदराबाद टीम की ओर से खेलते हुए नजर आते हैं।

आईपीएल में खेले गए 61 मैचों में नटराजन ने 67 विकेट अपने नाम किए हैं। साथ ही वह साल 2017 में सबसे ज्यादा पैसे हासिल करने वाले अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी थे। आईपीएल 2024 में नटराजन ने खेले गए 14 मैचों में 19 विकेट हासिल किए थे। गत आईपीएल सीजन में नटराजन की टीम हैदराबाद को फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...