
Jasprit Bumrah and Akash Deep (Pic Source-X)
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के बाद युवा खिलाड़ी आकाश दीप की जमकर प्रशंसा की है। बता दें कि आकाश दीप ने कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में दो विकेट झटके जबकि दूसरी पारी में उन्होंने एक विकेट अपने नाम किया।
यही नहीं पहले मैच में भी आकाश दीप ने घातक गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके थे। टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई दो मैच की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। जसप्रीत बुमराह का मानना है कि जिस तरीके से आकाश दीप अपनी गेंदबाजी को और बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं उससे मैं काफी खुश हूं।
दूसरा टेस्ट खत्म होने के बाद जसप्रीत बुमराह ने ब्रॉडकास्टर को बताया कि, ‘हां, वो मेरे पास काफी आते हैं। आपको पता है स्पेल से पहले उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या हो रहा है? आपको क्या लगता है कि मुझे क्या करना चाहिए? हम लोगों की साथ में काफी अच्छी बातचीत हुई। जिस तरीके से आकाश गेंदबाजी करते हैं और फील्ड में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं मैं उससे काफी खुश हूं।
वो हमेशा अपना शत प्रतिशत देते हैं। उन्होंने जिस तरीके से अपने खेल को और बेहतर किया है और घातक गेंदबाजी की है उसको देखकर मैं काफी प्रसन्न हूं।’
टीम को जो आकाश से उम्मीद है वैसा ही वो प्रदर्शन कर रहे हैं: रोहित शर्मा
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी मैच खत्म होने के बाद आकाश दीप की जमकर प्रशंसा की। रोहित शर्मा ने कहा कि, ‘आकाश ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट भी काफी खेला हुआ है। हमें पता है की टीम को उनसे जो उम्मीद है वैसा ही युवा खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके पास क्वालिटी भी है और कला भी है।
वो लंबे स्पेल भी फेंकते हैं। साथ ही काफी तेजी से गेंदबाजी भी कर सकते हैं। हम यही चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा गेंदबाजों को आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार कर सके।’
आकाश दीप की कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी जमकर प्रशंसा की है। यही नहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने भी उन्हें अपना पसंदीदा बैट गिफ्ट में दिया।
28 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

