Skip to main content

ताजा खबर

‘जिम्बाब्वे मेरा है और मैं उनका हूं’ पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने पर सिंकदर रजा ने दिया चौंकाने वाला बयान

Sikandar Raza. (Photo Source: AFP)

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह कभी भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलने वाले हैं। गौरतलब है कि 38 वर्षीय क्रिकेटर का जन्म पाकिस्तान में हुआ है, लेकिन वह इंटरनेशनल क्रिकेट में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व करते हैं।

क्रिकेट में बेहतर अवसर पाने के लिए सिकंदर परिवार के साथ जिम्बाब्वे शिफ्ट हो गए थे, और वहां क्रिकेट खेलने के लिए कड़ी मेहनत करने लगे। तो वहीं सिकंदर को उनकी मेहनत का परिणाम भी मिला और जिम्बाब्वे के बेहतरीन व्हाइट बाॅल क्रिकेटरों में एक बने।

तो वहीं हाल में ही जब सोशल मीडिया पर अनुभवी क्रिकेटर ने फैंस के साथ एक सवाल-जबाव सेशन किया, तो उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए क्रिकेट खेलने की अपनी प्रतिबद्धता को दिखाया है। सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर एक यूजर ने सिकंदर से पूछा कि क्या वह पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलेंगे, तो उन्होंने कहा-

मैं जन्म से पाकिस्तानी हूं और जिम्बाब्वे क्रिकेट का प्रोडक्ट हूं। मैं केवल और हमेशा जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व करूंगा। उन्होंने मुझ पर समय और पैसा खर्च किया, और मैं केवल उनके विश्वास का बदला चुकाने की कोशिश कर रहा हूं, और जो कुछ भी मैंने हासिल किया है, मैं उसे चुकाने के करीब भी नहीं पहुंच पाऊंगा। जिम्बाब्वे मेरा है और मैं पूरी तरह से उनका हूं।

देखें सिकंदर रजा का यह ट्वीट

I am a born Pakistani and a product of Zimbabwe Cricket

I will only and ever represent Zimbabwe 🇿🇼

🇿🇼 spent time and money on me and I am only trying to repay their faith and whatever I achieve will never even get close to repaying it

Zim is mine and am theirs fully https://t.co/Jod5vEXmuM

— Sikandar Raza (@SRazaB24) August 3, 2024

साल के अंत में जिम्बाब्वे का दौरा करेगी पाकिस्तान

तो दूसरी ओर आपको जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बारे में जानकारी दें, तो जारी साल के नवंबर-दिसंबर में वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम की तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज में मेजबानी करने वाली है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मैच भी खेला जाएगा। व्हाइट बाॅल क्रिकेट के सभी मैच क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में खेले जाएंगे।

আরো ताजा खबर

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले इस भारतीय ने संन्यास लेकर फैंस को चौंकाया

Ajinkya rahane and rishabh pant (Image Credit- Twitter X) हाल में ही बीसीसीआई द्वारा श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया।...

30 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी भारतीय क्रिकेट टीम के...

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...