Skip to main content

ताजा खबर

जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट बाॅल सीरीज से पहले PCB का बड़ा फैसला, Shahid Aslam को नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया 

Shahid Aslam (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्हाइट बाॅल सीरीज में पाकिस्तान के मिले-जुले प्रदर्शन के बाद, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व क्रिकेटर शाहिद असलम (Shahid Aslam) को टीम का नया व्हाइट बाॅल बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।

तो वहीं हाल में ही पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से हार के बाद, पीसीबी ने बड़ा कदम उठाते हुए आकिब जावेद को चैंपियंस ट्राॅफी तक अंतरिम कोच नियुक्त किया। तो अब असलम को भी टीम के साथ इस नई भूमिका में जोड़ा गया है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में यह जिम्मेदारी संभालने के बाद, असलम सबसे पहले टीम के साथ जिम्बाब्वे दौरे पर काम करते हुए नजर आएंगे। गौरतलब है कि पाकिस्तान तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाली है। पाक टीम के इस दौरे की शुरुआत 24 नवंबर को बुलावायो में होने वाले पहले वनडे मैच से हो रही है।

पाकिस्तान की व्हाइट बाॅल क्रिकेट टीम में शाहिद असलम, मोहम्मद रिजवान जैसे अनुभवी विकेटकीपर, पूर्व कप्तान बाबर आजम और अब्दुल्ला शफीक और सैम अयूब जैसी युवा खिलाड़ियों के साथ काम करते हुए नजर आने वाले हैं। टीम की क्षमता और प्रदर्शन के बीच अंतर को पाटने में, उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी, खासकर पाकिस्तान के सफेद गेंद वाले क्रिकेट में।

Shahid Aslam returns to Pakistan team management and joins the squad as the batting coach. pic.twitter.com/PZd86Rn7HN

— Faizan Lakhani (@faizanlakhani) November 19, 2024

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम

आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (कप्तान/विकेटकीपर), मुहम्मद इरफान खान, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहनवाज दहानी और तैय्यब ताहिर।

पाकिस्तान के जिम्बाब्वे दौरे पर फुल शेड्यूल

 मैच
 तारीख
 वेन्यू
 पहला वनडे
 24 नवंबर
 बुलावायो
 दूसरा वनडे
 26 नवंबर
 बुलावायो
 तीसरा वनडे
 28 नवंबर
 बुलावायो
 पहला टी20आई
 1 दिसंबर
 बुलावायो
 दूसरा टी20आई
 3 दिसंबर
 बुलावायो
 तीसरा टी20आई
 5 दिसंबर
 बुलावायो

আরো ताजा खबर

11 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG W vs IND W, Lord’s Test: स्मृति मंधाना की 83 रनों की पारी की बदौलत भारत ने पहले दिन 285 रन...

ENG W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में 285 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्मृति ने बनाए शानदार 83 रन 

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X) आज 10 जुलाई, शुक्रवार से ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। यह...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी

3 players India England T20I series (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। सीरीज हारने के बाद टीम...

क्या सच में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार थे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जीतने वाले, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...