Skip to main content

ताजा खबर

जारी आईपीएल के बीच KKR स्टार की चमकी किस्मत, भारतीय टीम में मिला मौका

Anukul Roy (Image credit Twitter - X)
Anukul Roy (Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका में होने वाली ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया A टीम में बड़ा बदलाव किया है। झारखंड के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को टीम में शामिल किया गया है। वह युवा स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे की जगह लेंगे, जिन्हें पहली बार अफगानिस्तान के भारत दौरे के लिए सीनियर भारतीय टीम में मौका मिला है।

BCCI ने गुरुवार, 21 मई को जारी बयान में इस बदलाव की पुष्टि की। बोर्ड ने बताया कि हर्ष दुबे को अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है, जिसके बाद उनकी जगह इंडिया A टीम में अनुकूल रॉय को शामिल किया गया।

यह ट्राई-सीरीज श्रीलंका के दांबुला में 9 जून से 21 जून 2026 तक खेली जाएगी। इस टूर्नामेंट में इंडिया A, श्रीलंका A और अफगानिस्तान A की टीमें हिस्सा लेंगी। युवा खिलाड़ियों के लिए यह सीरीज खुद को साबित करने का बड़ा मंच मानी जा रही है।

इंडिया A टीम की कमान तिलक वर्मा को सौंपी गई है, जबकि रियान पराग उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। टीम में कई उभरते खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो भविष्य में भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

IPL 2026 में अनुकूल रॉय का शानदार योगदान

अनुकूल रॉय ने आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए उपयोगी प्रदर्शन किया है। उन्होंने 13 मैचों में 8 विकेट हासिल किए और टीम को प्लेऑफ रेस में बने रहने में अभी तक अहम भूमिका निभाई।

हालांकि, बल्लेबाजी में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने नाबाद 29 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर अपनी उपयोगिता साबित की थी। उनकी गेंदबाजी और निचले क्रम में बल्लेबाजी की क्षमता को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है। देखने लायक बात होगी कि अगर उन्हें आगामी ट्राई सीरीज में उन्हें मौका मिलता है, तो वह कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

28 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम में वापसी को लेकर कड़ा बयान दिया एनडीटीवी स्पोर्ट्स के अनुसार सूर्यकुमार ने कहा, “देखिए, मैं पूरी मेहनत...

‘लोग पाकिस्तान क्रिकेट में दिलचस्पी खो देंगे’ पूर्व कप्तान ने लगाई PCB और सेलेक्शन पैनल की क्लास 

Moin Khan Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोईन खान (Moin Khan) ने हाल में वर्तमान पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन को लेकर अपने विचार रखे हैं। पाकिस्तान के...

WTC 2025-27: श्रीलंका बनाम भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच ड्राॅ होने के बाद कुछ ऐसा है Points Table का हाल 

Team India (Image Credit- BCCI/X) WTC Updated Points Table After IND vs SL 2nd Test Match: श्रीलंका और भारत के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जा...

27 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. चेतेश्वर पुजारा ने चुने भारत के ऑल-टाइम टॉप 5 टेस्ट तेज गेंदबाज; मोहम्मद सिराज को टॉप 10 में दी जगह भारत के...