

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका में होने वाली ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया A टीम में बड़ा बदलाव किया है। झारखंड के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को टीम में शामिल किया गया है। वह युवा स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे की जगह लेंगे, जिन्हें पहली बार अफगानिस्तान के भारत दौरे के लिए सीनियर भारतीय टीम में मौका मिला है।
BCCI ने गुरुवार, 21 मई को जारी बयान में इस बदलाव की पुष्टि की। बोर्ड ने बताया कि हर्ष दुबे को अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है, जिसके बाद उनकी जगह इंडिया A टीम में अनुकूल रॉय को शामिल किया गया।
यह ट्राई-सीरीज श्रीलंका के दांबुला में 9 जून से 21 जून 2026 तक खेली जाएगी। इस टूर्नामेंट में इंडिया A, श्रीलंका A और अफगानिस्तान A की टीमें हिस्सा लेंगी। युवा खिलाड़ियों के लिए यह सीरीज खुद को साबित करने का बड़ा मंच मानी जा रही है।
इंडिया A टीम की कमान तिलक वर्मा को सौंपी गई है, जबकि रियान पराग उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। टीम में कई उभरते खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो भविष्य में भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा बन सकते हैं।
IPL 2026 में अनुकूल रॉय का शानदार योगदान
अनुकूल रॉय ने आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए उपयोगी प्रदर्शन किया है। उन्होंने 13 मैचों में 8 विकेट हासिल किए और टीम को प्लेऑफ रेस में बने रहने में अभी तक अहम भूमिका निभाई।
हालांकि, बल्लेबाजी में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने नाबाद 29 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर अपनी उपयोगिता साबित की थी। उनकी गेंदबाजी और निचले क्रम में बल्लेबाजी की क्षमता को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है। देखने लायक बात होगी कि अगर उन्हें आगामी ट्राई सीरीज में उन्हें मौका मिलता है, तो वह कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?
‘हमने वाकई बहुत अच्छी गेंदबाजी की है’ – हाई-स्कोरिंग टी20 मैचों में भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर बोले तिलक वर्मा
‘रेड-बॉल क्रिकेट में उन्हें अभी बहुत कुछ साबित करना है’ – जसप्रीत बुमराह के रेड-बॉल करियर पर बोले वकार यूनिस
WPL 2027 ऑक्शन में चमारी अटापट्टू को नहीं मिला कोई खरीदार, ये हैं 3 बड़ी वजहें
IPL 2027 से पहले MI में भारी फेरबदल: मलिंगा, म्हाम्ब्रे और हॉपकिंसन की कोचिंग स्टाफ से हुई छुट्टी!

