Skip to main content

ताजा खबर

जाने अंतुम नकवी के बारे में सब कुछ, जिन्हें भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिंबाब्वे टीम में किया गया है शामिल

जाने अंतुम नकवी के बारे में सब कुछ जिन्हें भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिंबाब्वे टीम में किया गया है शामिल

Antum Naqvi (Pic Source-X)

भारतीय टीम ने हाल ही में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। सभी क्रिकेट फैंस ने भारतीय टीम के इस टूर्नामेंट के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की।

अब भारत को जिंबॉब्वे के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 6 जुलाई से हो रही है। आगामी सीरीज के लिए जिंबाब्वे ने भी अपनी 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। आगामी सीरीज के लिए मेजबान ने कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। जिंबाब्वे की टीम में 25 वर्षीय शानदार खिलाड़ी अंतुम नकवी भी है।

बता दें, अंतुम नकवी का जन्म बेल्जियम में हुआ था और उनके माता-पिता पाकिस्तानी है। जब बेहतरीन खिलाड़ी 4 वर्ष के थे तब वो ऑस्ट्रेलिया चले गए थे और वहीं उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद युवा खिलाड़ी 2023 में जिंबाब्वे आ गए। उनको यहां आने की सलाह जिंबाब्वे के पूर्व खिलाड़ी सोलोमन मायर ने दी थी।

अंतुम नकवी ने लोगान कप में मिडवेस्ट राइनोज और Matableleland Tuskers के बीच खेले गए मुकाबले में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और तिहरा शतक जड़ा था। उनकी पारी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी।

अंतुम नकवी ने सिडनी के द हिल्स हाई स्कूल से ग्रेजुएशन किया है

बता दें, अंतुम नकवी ने सिडनी के द हिल्स हाई स्कूल से ग्रेजुएट किया और यहां तक की अपने पायलट का लाइसेंस प्राप्त करने के लिए हार्टविग फ्लाइट स्कूल में भी भाग लिया। हाल ही में बीबीसी के साथ एक बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें विमान से काफी प्यार था और वो कैसे क्रिकेट और विमानों के बीच बैलेंस बनाते थे।

अंतुम नकवी ने कहा कि, ‘स्कूल खत्म करने के बाद मैं फ्लाइंग स्कूल गया और मैंने सोचा कि अब मैं यही आगे बढूंगा। मैं क्रिकेट और विमानों दोनों की योजना को साथ में अच्छी तरह से संभालता चाहता था। ढाई साल के बाद मुझे मेरा कमर्शियल एयरलाइन लाइसेंस मिला। सुबह मैं विमान उड़ाता था और दिन में क्रिकेट ट्रेनिंग करता था।’

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...