Skip to main content

ताजा खबर

जानें कैसे ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में 27 करोड़ से भी ज्यादा कमा सकते हैं?

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant), हाल में ही आईपीएल इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। गौरतलब है कि पंत को सऊदी अरब के जेद्दाह में हुए IPL 2025 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने रिकाॅर्ड 27 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

हालांकि, उस समय दिल्ली कैपिटल्स फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा था, जब पंत को टीम ने रिलीज कर दिया। हालांकि, इसके बाद संभावना थी कि DC पंत को राइट टू मैच (RTM) के जरिए टीम में वापिस लेगी। लेकिन जब लखनऊ ने 27 करोड़ की बोली लगाई, तो इस कीमत पर दिल्ली ने पंत को लेने से मना कर दिया। पंत के लिए ऑक्शन में राॅयल चैलेंजर्स बेंगुलरू और सनराइजर्स हैदराबाद भी बोली लगाती हुई नजर आई थी।

IPL 2025 में 27 करोड़ से ज्यादा कमाएंगे पंत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत 27 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा कमाएंगे। गौरतलब है कि मेगा ऑक्शन से पहले आईपीएल गवर्निंग काउंसिल द्वारा खिलाड़ियों की मैच फीस को लेकर तैयार किए गए नियम में बदलाव की घोषण की गई थी। बता दें कि नए नियम के अनुसार प्रत्येक आईपीएल मैच खेलने के लिए खिलाड़ी को प्रति मैच 7.50 लाख की मैच फीस दी जाएगी।

साथ ही पंत को आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान बनाए जाने की संभावना है। इस हिसाब से वह कप्तान होने के नाते सभी 14 मैच खेलेंगे, तो उन्हें मैच फीस के तौर पर 1.05 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस हिसाब से पंत आईपीएल 2025 में कुल  28.05 करोड़ रुपये कमाते हुए नजर आने वाले हैं।

आईपीएल 2025 है पंत के लिए महत्वपूर्ण

गौरतलब है कि पंत ने दिसंबर 2022 में सड़क दुर्घटना के बाद, आईपीएल 2024 के जरिए शानदार तरीके से वापसी की थी। इस सीजन उन्होंने 40.55 की औसत से कुल 446 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी खेलने का मौका मिला। लेकिन पहले कुछ मैचों के बाद वह प्रदर्शन नहीं कर पाए।

फिलहाल टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज करते हुए संजू सैमसन कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं, तो ऐसे में आईपीएल 2025 ऋषभ पंत के लिए काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...