Skip to main content

ताजा खबर

“जागरूकता की कमी”- पाक टीम के खराब प्रदर्शन को देख फूटा शाहिद अफरीदी का गुस्सा, प्लेयर्स को लताड़ा

“जागरूकता की कमी”- पाक टीम के खराब प्रदर्शन को देख फूटा शाहिद अफरीदी का गुस्सा, प्लेयर्स को लताड़ा

PAK vs BAN (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ मिली करारी हार के बाद फैंस के साथ-साथ पाकिस्तानी दिग्गज भी टीम के प्रदर्शन की जमकर आलोचना कर रहे हैं। पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की रणनीति पर सवाल उठाए। अफरीदी का मानना है कि पाकिस्तान की टीम इस टेस्ट मैच में गलत प्लेइंग XI के साथ खेलने उतरी थी।

पाक टीम के खराब प्रदर्शन पर फूटा शाहिद अफरीदी का गुस्सा

शाहिद अफरीदी ने ट्वीट करके लिखा, ”10 विकेट की हार इस तरह की पिच तैयार करने के निर्णय, चार तेज गेंदबाजों का चयन करने और एक स्पेशलिस्ट स्पिनर को बाहर रखने के फैसले पर गंभीर सवाल उठाती है। मेरे हिसाब से ये घरेलू परिस्थितियों के बारे में जागरूकता की कमी को दर्शाता है। बांग्लादेश ने भी पूरे मैच के दौरान जिस तरह का क्रिकेट खेला है उसका श्रेय आप उनसे नहीं ले सकते हैं।”

PAK vs BAN: पहले टेस्ट मैच का हाल

पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 448 रन बनाकर समाप्त घोषित कर दी थी। बांग्लादेश ने इसके जवाब में 565 रन बनाकर 117 रन की बढ़त हासिल की थी। पाकिस्तान ने सुबह अपनी दूसरी पारी एक विकेट पर 23 रन से आगे बढ़ाई लेकिन उसने नियमित अंतराल में विकेट गवाएं। पहली पारी में 171 रन बनाने वाले मोहम्मद रिजवान ने दूसरी पारी में भी सर्वाधिक 51 रन बनाए लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई मदद नहीं मिली।

पाकिस्तान के केवल चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके। इनमें रिजवान के अलावा सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक (37), पूर्व कप्तान बाबर आजम (22) और मौजूदा कप्तान शान मसूद (14) शामिल हैं। बांग्लादेश की तरफ से मेहदी और शाकिब के अलावा तीन तेज गेंदबाजों शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद और नाहिद राणा ने एक-एक विकेट लिया।

पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 146 रन ही बना सकी और बांग्लादेश को जीत के लिए 30 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे बांग्लादेश ने आसानी से हासिल कर लिया। बांग्लादेश की ओर से दूसरी पारी में जाकिर हसन ने 26 गेंद में 15 और शादमान इस्लाम ने 13 गेंद में नौ रन बनाए। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने बिना विकेट गंवाए टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई। दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG 2026, 3rd ODI: भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs AFG, 3rd ODI: Match Preview (image via Getty) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा और सीरीज का आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 20 जून 2026 को शुक्रवार को चेन्नई...

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में भारत कर सकता है 3 बड़े एक्सपेरिमेंट

3 bold experiments India ODI Afghanistan (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय...

ENG W vs IND W: भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को दिया मौका, टीम पर डालें नजर

Nat Sciver-Brunt (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र महिला टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर...

ऐसे मामलों में बोर्ड की कोई भूमिका नहीं – वैभव सूर्यवंशी विवाद पर BCCI ने साफ किया अपना रुख

Vaibhav Sooryavanshi Devajit Saikia (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेले गए मुकाबले के दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी विवादों में घिर...