Skip to main content

ताजा खबर

जहां से जसप्रीत बुमराह आए हैं उनका आत्मविश्वास भी बहुत कम था और उनका गेंदबाजी एक्शन भी काफी अलग है: रमीज राजा

Jasprit Bumrah (Photo Source: X/Twitter)

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी रमीज राजा ने भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर प्रशंसा की है और उन्हें तीनों ही प्रारूपों का लीजेंड बोला है। बता दें, जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

रमीज राजा ने अपने अधिकारी यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘मेरी किताब में जसप्रीत बुमराह तीनों ही प्रारूपों के लीजेंड है। तो आप देख रहे हैं एक लड़का कहां से उठा, उसमें आत्मविश्वास बिल्कुल नहीं था। उसकी गेंदबाजी एक्शन भी काफी अलग था। आप यह देख सकते हैं कि जहां से वो आए है उनके पास ज्यादा आत्मविश्वास नहीं था और उनका गेंदबाजी एक्शन भी अलग था।

यही नहीं जसप्रीत बुमराह अनफिट थे लेकिन उन्होंने वापसी की और भारत को वर्ल्ड कप जीतने में अहम भूमिका निभाई। यही शानदार तेज गेंदबाज की खासियत है।’

बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन जबरदस्त रहा था। उन्होंने 8 मैच में 15 विकेट झटके थे और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड अपने नाम किया था। तमाम लोग जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के फैन हो गए थे।

मेरा संन्यास अभी काफी दूर है: जसप्रीत बुमराह

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा और बेहतरीन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। जब भारतीय टीम ट्रॉफी के साथ वापस अपने देश लौटी तो जसप्रीत बुमराह से उनके संन्यास की योजना को लेकर पूछा गया। जसप्रीत बुमराह ने कहा कि, ‘मेरा संन्यास अभी काफी दूर है। मेरी अभी शुरुआत हुई है और मुझे अभी आगे काफी कुछ करना है।’

फिलहाल जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। भारतीय टीम इस समय जिंबाब्वे के खिलाफ होने के घर में पांच मैच की टी20 सीरीज खेल रही है और इसमें जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।

আরো ताजा खबर

‘फोटोशॉप का सहारा लेकर बनाई फेक स्टोरी’ – इरफान पठान ने खोली पाकिस्तानी मीडिया के झूठे दावे की पोल

Babar Azam (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली फेक न्यूज और ट्रोलिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया...

7 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL XI vs IND: निशान मदुष्का, रविंदु रसंथा और सोनल दिनुशा की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत श्रीलंका XI ने पहले दिन का...

SM Trends: 7 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) ‘द हंड्रेड’ में MI लंदन और लंदन स्पिरिट के बीच हुए मैच के दौरान, विल जैक्स ने एक हाथ से बाउंड्री पर शानदार और...

“मैं दो साल तक 12वां खिलाड़ी बनकर रहा”: अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया के साथ अपने कठिन दौर का किया खुलासा

Ajinkya Rahane Recalls Tough Phase Before Test Debut (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर में...