Skip to main content

ताजा खबर

जसप्रीत बुमराह को फिलहाल बेड रेस्ट की सलाह, चैंपियंस ट्रॉफी की उपलब्धता पर भी सवाल: रिपोर्ट्स 

जसप्रीत बुमराह को फिलहाल बेड रेस्ट की सलाह, चैंपियंस ट्रॉफी की उपलब्धता पर भी सवाल: रिपोर्ट्स 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हुए भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। हालांकि, अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मेडिकल टीम ने बुमराह की इंजरी को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है, लेकिन सूत्रों से मिले इनपुट से पता चलता है कि पीठ पर सूजन कम होने के बाद, बुमराह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) बेंगलुरू रवाना हो सकते हैं।

गौरतलब है कि बुमराह को बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज के सिडनी टेस्ट मैच में गेंदबाजी करते हुए पीठ में समस्या हुई थी। इस वजह से वह उस मैच की चौथी पारी में गेंदबाजी भी नहीं कर पाए थे। मैच को बीच में ही छोड़कर उन्हें स्कैन कराने के लिए जाना पडा था, क्योंकि पीठ में सूजन के कारण सावधानीपूर्वक निगरानी की आवश्यकता थी।

बुमराह की चोट को लेकर अगर टाइम्स ऑफ इंडिया की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो उन्हें भारत लौटने पर आराम की सलाह दी गई है। BCCI से करीब से जुड़े एक जाने-माने सोर्स ने कहा- बुमराह अगले हफ्ते सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) जा सकते हैं, लेकिन अभी कोई तय तारीख नहीं है। मांसपेशियों को ठीक होने और सूजन कम करने के लिए उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी गई है।

एक बार ऐसा हो जाने पर भविष्य की कार्रवाई का पता चल जाएगा। बिस्तर पर आराम अच्छा नहीं लगता, मुझे आशा है कि यह डिस्क का उभार या मांसपेशियों में सूजन नहीं है, जो उच्च श्रेणी चोट है है। बुमराह के प्रति बोर्ड का नजरिया साफ है कि उनके जैसे टैलेंट को रूई में लपेटें और बचाएं।

BCCI ने अभी तक नहीं की टीम की घोषणा

साथ ही बता दें कि चैंपियन शुरू होने में अब सिर्फ 1 महीने से भी कम का समय बचा है, और अभी तक बीसीसीआई ने टीम की घोषणा नहीं की है। बुमराह और कुलदीप यादव की फिटनेस अपडेट की वजह से बोर्ड को टीम की घोषणा करने में देरी हो रही है। तो वहीं हाल में ही हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा चैंपियंस ट्राॅफी टीम को लेकर मुंबई में एक मीटिंग करते हुए नजर आए थे।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026, IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच में कैसा रहेगा मौसम का हाल और पिच का मिजाज? यहां पढ़ें रिपोर्ट 

Narendra Modi Stadium (Image Credit- Twitter X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें...

T20 WC 2026, ENG vs SL: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच में कैसा रहेगा मौसम का हाल और पिच का मिजाज? यहां पढ़ें रिपोर्ट 

Pallekele International Cricket Stadium (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 चरण की शुरुआत हो चुकी है। तो वहीं, इसी क्रम में जारी टूर्नामेंट...

T20 WC 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्या हैं भारत के टी20 रिकाॅर्ड? यहां जाने

Narendra Modi Stadium (Image credit Twitter – X) भारत का रिकॉर्ड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में काफी शानदार रहा है। अहमदाबाद स्थित इस बड़े मैदान...

T20 World Cup 2026, Super-8: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करने का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

New Zealand vs Pakistan (Image Credit- Twitter X) आज 21 फरवरी, शनिवार से जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण की शुरुआत हो चुकी है। इसी क्रम...