Skip to main content

ताजा खबर

पूरे दौरे पर क्रिकेटरों के साथ नहीं रह सकेंगी उनकी पत्नियां, BCCI ने बनाया नया नियम

पूरे दौरे पर क्रिकेटरों के साथ नहीं रह सकेंगी उनकी पत्नियां, BCCI ने बनाया नया नियम

Rohit Sharma & Ritika Sajdeh (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के 1-3 से हार के बाद बीसीसीआई एक्शन में हैं। शनिवार (11 जनवरी) को बोर्ड ने रिव्यू मीटिंग रखी थी, जिसमें चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर, कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर शामिल हुए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया दौरे में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई खिलाड़ियों के लिए नई गाइडलाइन लागू करने जा रहा है, जिसमें एक नियम के अनुसार क्रिकेटरों की पत्नियां पूरे दौरे के दौरान उनके साथ नहीं रह पाएंगी।

सिर्फ दो हफ्ते ही परिवार को क्रिकेटरों के साथ रहने की होगी अनुमति

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 45 दिन के दौरे के दौरान क्रिकेटर के परिवार को अधिकतम दो सप्ताह तक रहने की अनुमति होगी। वहीं, अगर दौरा छोटा होता है तो केवल सात दिन की ही अनुमति होगी। ऐसा माना गया है कि दौरे में, खासकर विदेश दौरे में पूरे टूर्नामेंट के दौरान परिवार के खिलाड़ियों के साथ रहने से उनके प्रदर्शन पर असर पड़ता है। साथ ही, हर खिलाड़ी (जूनियर व सीनियर) को टीम बस से ट्रैवल करना होगा। अलग से ट्रैवल करने की अनुमति नहीं होगी।

तीसरी बार WTC फाइनल में जगह नहीं बना पाया भारत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 295 रनों से जीत दर्ज कर भारत ने शानदार आगाज किया था। लेकिन फिर टीम अगले चार टेस्ट मैचों में से तीन में हार का सामना करना पड़ा। भारत को इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। लगातार दो टेस्ट सीरीज में हार के बाद भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 फाइनल के रेस से बाहर हो गया है। टीम ने लगातार दो बार फाइनल में जगह बनाई थी।

टीम इंडिया 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज और फिर 6 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। इसके बाद टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए यूएई जाएगी।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

‘इंग्लैंड दौरे के बाद उन्हें कप्तानी छोड़ देनी चाहिए’ पूर्व पाकिस्तानी ने बाबर आजम से की कप्तानी छोड़ने की अपील

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर खेलती हुई नजर आ रही है। यहां पर वह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भाग ले...

Asian Games 2026: गंभीर की गैरमौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, जानिए आखिर क्या है वजह?

VVS Laxman Appointed Head Coach of Indian Men’s Cricket Team for Asian Games 2026 (image via X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के क्रिकेट डायरेक्टर, वीवीएस लक्ष्मण को जापान...

3 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Asian Games 2026: गंभीर की गैरमौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, जानिए आखिर क्या है वजह? बीसीसीआई के सेंटर...

IPL 2027: ‘बतौर इम्पैक्ट प्लेयर नहीं खेलेंगे’ बद्रीनाथ ने CSK में MS धोनी की भूमिका के बारे में किया बड़ा खुलासा

S Badrinath MS Dhoni (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी एस बद्रीनाथ ने एमएस धोनी की आईपीएल में भूमिका को लेकर बड़ा खुलासा किया है।...