Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 रिपोर्ट्स: आईपीएल में बेहद ही कड़े नियम ला रही बीसीसीआई, अब खिलाड़ियों की खैर नहीं!

IPL Trophy (Image Credit- Twitter)

IPL 2025: नए साल की शुरुआत में क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर आई है। दरअसल, आईपीएल की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। पूर्व क्रिकेटर देवजीत सैकिया को रविवार को बीसीसीआई सचिव चुना गया। प्रभजीत सिंह भाटिया को बीसीसीआई का कोषाध्यक्ष भी चुना गया। इसके लिए मुंबई में एक बैठक आयोजित की गई थी। 

इस बैठक के बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने आईपीएल 2025 के बारे में अहम जानकारी दी। राजीव शुक्ला ने बताया कि आईपीएल 23 मार्च से शुरू होगा और इसका फाइनल मैच 25 मई को खेला जाएगा। यह जानकारी राजीव शुक्ला ने मीडिया को दी है। 

IPL 2025 में अब कड़े नियम ला रही बीसीसीआई 

बीसीसीआई ने फैसला किया है कि आईपीएल 2025 में सभी खिलाड़ियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की आचार संहिता के नियमों को लागू किया जाएगा।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने 2025 सीजन में खिलाड़ियों के अनुशासन पर सख्ती बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसलिए अब आईपीएल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की आचार संहिता के नियमों का पालन अनिवार्य होगा। रविवार को हुई गवर्निंग काउंसिल (GC) की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया।

इस बदलाव के तहत, लेवल 1, 2 और 3 के नियमों के उल्लंघन पर खिलाड़ियों को आईसीसी के दिशानिर्देशों के अनुसार दंडित किया जाएगा। गवर्निंग काउंसिल के एक अधिकारी ने कहा,-

“आईपीएल में अब आईसीसी की टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल शर्तें लागू होंगी। पहले लीग के अपने अलग नियम थे, लेकिन अब आईसीसी का कोड ऑफ कंडक्ट पूरी तरह लागू किया जाएगा।”

आईपीएल 2024 में हुए थे काफी विवाद 

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के गेंदबाज हर्षित राणा को आईपीएल 2024 के दौरान दो अलग-अलग लेवल 1 के अपराधों का दोषी पाया गया था। इनमें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के मयंक अग्रवाल को फ्लाइंग-किस देना और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अलग ढंग से जश्न मनाना शामिल था।

इन अनुशासनहीन हरकतों के लिए राणा पर उनकी मैच फीस का 160% जुर्माना लगाया गया और एक मैच के लिए निलंबित भी किया गया। इसी तरह, विराट कोहली (RCB), टिम डेविड (MI) और अन्य खिलाड़ियों को भी सीजन के दौरान लेवल 1 के अपराधों के लिए सजा दी गई।

आईसीसी के नियमों का असर

आईपीएल में अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आचार संहिता लागू होने से अनुशासनहीनता पर कड़े दंड दिए जाएंगे। यह उम्मीद है कि इससे पिछले सीजन में हुई घटनाओं को रोका जा सकेगा। जैसे हर्षित राणा का फ्लाइंग-किस विवाद, नए नियमों के तहत अलग परिणाम ला सकता है क्योंकि हर घटना पर फैसला सख्ती से लिया जाएगा।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...