Skip to main content

ताजा खबर

जसप्रीत बुमराह को ऐसे रिएक्ट करते हुए कभी नहीं देखा: पूर्व खिलाड़ी ने Sam Kontas के साथ हुई भारतीय खिलाड़ी की भिड़ंत को लेकर अपना पक्ष रखा

जसप्रीत बुमराह को ऐसे रिएक्ट करते हुए कभी नहीं देखा: पूर्व खिलाड़ी ने Sam Kontas के साथ हुई भारतीय खिलाड़ी की भिड़ंत को लेकर अपना पक्ष रखा

Jasprit Bumrah & Sam Konstas (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी डेमियन फ्लेमिंग ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में Sam Kontas और जसप्रीत बुमराह के बीच हुई भिड़ंत को लेकर बड़ा बयान दिया है। डेमियन फ्लेमिंग खुद जसप्रीत बुमराह के रिएक्शन को देखकर काफी दंग है।

बता दें कि, सिडनी में खेले गए पांचवे टेस्ट मैच के खेल के पहले दिन के खत्म होने से पहले उस्मान ख्वाजा को गेंदबाजी करते हुए Sam Kontas और जसप्रीत बुमराह के बीच किसी चीज को लेकर बहस छिड़ गई थी। यही नहीं जैसे ही जसप्रीत बुमराह ने ख्वाजा को इस मैच में आउट किया उन्हें तुरंत गुस्से में Sam Kontas को घूरते हुए देखा गया।

डेमियन फ्लेमिंग ने Roar के अपने कॉलम में लिखा कि, ‘मैंने कभी भी जसप्रीत बुमराह को ऐसे रिएक्ट करते हुए नहीं देखा है। उनके पास कुछ ऐसा स्पार्क है जो कई खिलाड़ियों के पास नहीं है। Sam Kontas जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो कई भारतीय दर्शक भी उनकी आलोचना कर रहे थे।

जसप्रीत बुमराह की बात की जाए तो उन्होंने इस सीरीज में 32 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड उन्हें ही मिलना चाहिए था। वो ही इसके हकदार हैं। लेकिन यह भी बहस हो रही है क्योंकि ट्रेविस हेड ने ट्रॉफी जीती।’

यह भी पढ़े:- “ये शायद मेरी गलती थी….” सैम कोंटास ने क्यों मांगी जसप्रीत बुमराह से माफी!

टीम इंडिया को मोहम्मद शमी की कमी जरूर खली: डेमियन फ्लेमिंग

डेमियन फ्लेमिंग ने आगे लिखा कि, ‘जसप्रीत बुमराह ने जबरदस्त गेंदबाजी की। मैं उनकी गेंदबाजी का फैन हो गया हूं। मोहम्मद सिराज ने यह दिखाया कि वो महत्वपूर्ण बैकअप गेंदबाज हो सकते हैं लेकिन टीम इंडिया को तीसरे तेज गेंदबाज की कमी जरूर खली। मोहम्मद शमी को टीम इंडिया ने काफी मिस किया। प्रसिद्ध कृष्णा की बात की जाए तो सिडनी में उन्होंने छह विकेट झटके और मुझे पूरी उम्मीद है कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा टेस्ट मैच खेलने को मिलेंगे।

नीतीश कुमार रेड्डी ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने तकनीकी बल्लेबाजी जबरदस्त तरीके से की। यशस्वी जायसवाल ने भी यह बताया कि वो टीम इंडिया के भविष्य के स्टार बल्लेबाज।’

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया ने इस टेस्ट सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और टीम इंडिया के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा था। यही नहीं इस टेस्ट सीरीज को जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

ICC Rankings: स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 वनडे बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने लगाई लंबी छलांग

Laura Wolvaardt Reclaims No. 1 Women’s ODI Batting Spot as Smriti Mandhana Slips (image via getty) वड़ोदरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज की धीमी शुरुआत के बाद, भारत की...

28 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. SA vs AUS: उतार-चढ़ाव भरे पहले दिन स्टार्क के 6 विकेट रहे हैडलाइन केप टाउन में पहले दिन का खेल काफी रोमांचक...

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...