Skip to main content

ताजा खबर

जय शाह की जगह लेने की तैयारी कर रहे हैं मोहसिन नकवी, बन सकते हैं ACC के अगले अध्यक्ष

जय शाह की जगह लेने की तैयारी कर रहे हैं मोहसिन नकवी बन सकते हैं ACC के अगले अध्यक्ष

Syed Mohsin Raza Naqvi. (Image Source: X)

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि, एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) का नया अध्यक्ष मोहसिन नकवी बन सकते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मौजूदा अध्यक्ष नकवी को रोटेशन नीति के तहत एसीसी का नया अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी है। एसीसी के मौजूदा अध्यक्ष भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह हैं। हाल में एसीसी की बैठक में अध्यक्ष पद के मामले पर चर्चा की गई थी जिसमें नकवी अगले अध्यक्ष बनने की दौड़ में हैं।

एक सूत्र ने कहा, ‘जब एसीसी इस साल के अंत में बैठक करेगी तो यह पुष्टि करेगी कि नकवी दो साल के कार्यकाल के लिए अगले अध्यक्ष होंगे।’ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह फिलहाल एसीसी अध्यक्ष हैं और उन्हें इस साल जनवरी में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए एक साल के लिए बढ़ाया गया था।

जय शाह के बाद मोहसिन नकवी बनेंगे ACC के अध्यक्ष

सूत्र ने कहा, ‘जब जय शाह पद से हटेंगे तो पीसीबी प्रमुख कार्यभार संभालेंगे।’ एसीसी ने हाल में एशिया कप 2025 के मेजबानी अधिकार भारत को दिए थे जिसमें यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा जबकि 2027 चरण वनडे फॉर्मेट में बांग्लादेश में खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चीफ फिलहाल चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर थोड़ा टेंशन में हैं।

पाकिस्तान को चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिली है, जो 2025 में फरवरी-मार्च में खेली जानी है। भारत चैम्पियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने पाकिस्तान जाएगा या नहीं, इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है। बीसीसीआई एक बार फिर आईसीसी के सामने हाइब्रिड मॉडल की मांग कर सकता है, जो एशिया कप के दौरान किया गया था।

हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हालांकि इस बार किसी तरह के समझौते के लिए तैयार नहीं लग रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से मैसेज यहां तक आ गया है कि अगर भारत नहीं आता है, तो ऐसे में वो बिना भारत के ही चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन कर लेंगे।

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...