Skip to main content

ताजा खबर

‘जब से गंभीर ने कमान संभाली है, अर्शदीप को बाहर कर दिया गया है’ टीम इंडिया के सेलेक्शन पर पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान

Arshdeep Singh and Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)
Arshdeep Singh and Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के यूएई के खिलाफ पहले मुकाबले में अर्शदीप सिंह के ना खेलने को लेकर, पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने अपना पक्ष रखा है। बता दें कि अर्शदीप टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले कुछ समय से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। 63 मैचों में अर्शदीप ने 99 विकेट हासिल किए हैं, और वह इस फाॅर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

लेकिन पूर्व स्पिनर ने हेड कोच गौतम गंभीर के फैसले पर सवाल उठाते हुए, उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में अर्शदीप को टीम से बाहर रखना एक आम चलन बन गया है। हालाँकि, भारत का प्रदर्शन यूएई के खिलाफ अर्शदीप सिंह के बिना, बिल्कुल भी निराशाजनक नहीं रहा है।

आर अश्विन ने दिया बड़ा बयान

हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से अश्विन ने कहा- “अर्शदीप का बाहर होना आश्चर्यजनक है, लेकिन यह कोई नई बात नहीं है। गौतम गंभीर के कोचिंग शुरू करने के बाद से ऐसा होता आ रहा है। अर्शदीप पूरी चैंपियंस ट्रॉफी भी नहीं खेले थे। यह एक तरह से एक विषय रहा है। शायद दुबई की परिस्थितियों को देखते हुए, वे स्पिनरों को तरजीह दे रहे हैं। जब गंभीर ने केकेआर के लिए खिताब जीता था, तब भी उन्होंने स्पिन गेंदबाजी पर पूरा ध्यान दिया था।”

खैर, अर्शदीप सिंह के बिना भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के अपने पहले मैच में यूएई के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए पहले तो यूएई को सिर्फ 57 रनों पर समेट दिया, और इसके बाद टारगेट को 4.3 ओवरों में एक विकेट खोकर बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया।

तो वहीं, अब भारतीय क्रिकेट टीम जारी एशिया कप में अपना अगला ग्रुप मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी। देखने लायक बात होगी कि क्या इस मैच में अर्शदीप सिंह को खेलने का मौका मिलता है या नहीं?

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई, कंगारूओं पर मंडराया बाहर होने का खतरा

Australia vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के 30वें मुकाबले में श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने शतकीय पारी के दम पर जीता श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का POTM अवाॅर्ड

Pathum Nissanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आज 16 फरवरी, सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में...

Ranji Trophy 2025-26: पारस डोगरा, वसीम जाफर के बाद रणजी में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास...

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...