Skip to main content

ताजा खबर

जब शिखर धवन चाकू लेकर कोहली को मारने गए…; Dhawan-Kohli के बीच लड़ाई की वो कहानी जो Dhoni ने बताई- वीडियो देखें

जब शिखर धवन चाकू लेकर कोहली को मारने गए…; Dhawan-Kohli के बीच लड़ाई की वो कहानी जो Dhoni ने बताई- वीडियो देखें

Shikhar Dhawan- Virat Kohli Controversy and Fight (Source X)

Shikhar Dhawan and Virat Kohli Fight: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार (24 अगस्त) को अपने फैंस को झटका देते हुए अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। इस खबर के बाद ही पूरे क्रिकेट जगत में उनको लेकर बातें शुरू हो गई हैं।

आपको बता दें की उनके करियर के दौरान एक समय ऐसा भी आया था जब विराट कोहली के साथ शिखर धवन के बीच विवाद ने क्रिकेट जगत में खूब हलचल मचाई थी।  इस मुद्दे पर तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई देनी पड़ी थी। आइए जानते हैं आखिर ये मामला क्या है?

विराट कोहली और शिखर धवन के बीच हुआ था झगड़ा?

2014-15 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से एक पत्रकार ने विराट कोहली और शिखर धवन के बीच ‘कथित’ झगड़े के बारे में सवाल किया था। इसके बाद धोनी ने इस सवाल का जवाब अपने ही अंदाज में दिया। इस बीच धोनी ने जिस अंदाज में जवाब दिया उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

Dhawan-Kohli Fight पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी ने क्या कहा?

धोनी ने कहा था, “हां, हां, विराट और शिखर के बीच झगड़ा हुआ था। तभी विराट ने चाकू निकाला और शिखर को चाकू घोंप दिया। जब वह ठीक हो गया तो हमने उसे तुरंत बैटिंग के लिए भेजा।  अब इस पर फिल्म बननी चाहिए।”

विवाद के मुद्दे पर सफाई देते हुए धोनी ने कहा, “यह सब बातें फर्जी है, असल में ऐसा कुछ नहीं हुआ।”

क्या है Shikhar Dhawan and Virat Kohli Fight का पूरा मामला?

2014 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान ऐसी खबरें आई थीं कि ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन टेस्ट हारने के बाद विराट कोहली और शिखर धवन के बीच ड्रेसिंग रूम में झगड़ा हो गया था। इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन शिखर धवन और विराट कोहली के बीच बल्लेबाजी को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि तत्कालीन टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा था।

उस समय दूसरे टेस्ट में टीम की हार के बाद धोनी ने हार का कारण बताते हुए कहा था कि टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में कुछ दिक्कतें पैदा हो गई थीं, तालमेल नहीं बने,  इसलिए टीम मैच हारी, लेकिन धोनी ने दोनों बल्लेबाजों के विवाद को बीच में नहीं लाया।

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...