Skip to main content

ताजा खबर

जब रिंकू सिंह की ऐतिहासिक पारी की वजह से यश दयाल और उनके परिवार वालों को झेलनी पड़ी थी कड़ी मुश्किलें, तेज गेंदबाज के पिता ने किया बड़ा खुलासा

जब रिंकू सिंह की ऐतिहासिक पारी की वजह से यश दयाल और उनके परिवार वालों को झेलनी पड़ी थी कड़ी मुश्किलें, तेज गेंदबाज के पिता ने किया बड़ा खुलासा

Rinku Singh (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच में रिंकू सिंह ने यश दयाल के खिलाफ अंतिम ओवर में पांच छक्के जड़ अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रिंकू सिंह की इस आक्रामक बल्लेबाजी को यश दयाल और उनका परिवार अभी तक नहीं भूल पाया है। इस मैच के बाद ही यश दयाल का क्रिकेटिंग करियर पूरी तरह से बदल गया था।

हाल ही में यश दयाल के पिता चंद्रपाल दयाल ने अपने बेटे के दर्दनाक अनुभव के बारे में खुलासा किया। चंद्रपाल दयाल ने बताया कि स्कूल के बच्चे उनके सामने रिंकू सिंह का नाम लेते थे। यही नहीं वो रिंकू का नाम चिल्लाते थे और मजाक बनाते थे। यही वजह है कि यह पूरी चीज उनके परिवार के लिए काफी दर्द भरी रही और उन्होंने शांत रहना शुरू कर दिया।

इंडिया टुडे के मुताबिक यश दयाल के पिता ने कहा कि, ‘यह हमारे लिए एक्सीडेंट की तरह था। स्कूल बस पास से गुजरती थी और सभी बच्चे रिंकू सिंह, रिंकू सिंह, पांच छक्के चिल्लाते थे। यह बहुत ही दर्द भरा था कि आखिर मेरे बेटे के साथ ही ऐसा क्यों हुआ?’

भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार अपने बेटे का नाम देखकर काफी खुश थे चंद्रपाल दयाल

चंद्रपाल दयाल ने आगे कहा कि, ‘मैंने अपने बेटे से कहा कि हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक तुम भारत के लिए नहीं खेलते हो। तुम भारत के लिए जरूर खेलोगे। उस रात मैंने उन्हें समझाया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है और ना ही आखिरी बार। युवराज सिंह ने भी स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ छह छक्के जड़े थे और उसके बाद स्टुअर्ट ब्रॉड दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बने हैं।’

बता दें कि भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। इस दो मैच की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम ने अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। इस टीम में यश दयाल को भी शामिल किया गया है। युवा तेज गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में धमाकेदार प्रदर्शन करने को देखेगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...

29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (28 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की उनकी पहली हार दी मंगलवार,...

IPL 2026: PBKS vs RR मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ‘वेपिंग’ करते दिखे रियान पराग, देखें वीडियो!

IPL 2026: RR captain Riyan Parag spotted vaping in dressing room during match vs PBKS (image via X) मंगलवार, 28 अप्रैल को आईपीएल 2026 के 40वें मैच में रियान पराग...