Skip to main content

ताजा खबर

‘जब मैं 10वीं क्लास में था, एक मैच खेलने के 10 रुपए लेता था’ पाकिस्तान के टेप बाॅल क्रिकेट पर वसीम अकरम

Wasim Akram (Pic Source-Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज व कप्तान वसीम अकरम (Wasim Akram) ने बड़ा बयान देते हुए जानकारी दी है कि पाकिस्तान में टेप बाॅल क्रिकेट को लोग काफी सीरियस तरीके से लेते हैं। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान के ज्यादातर हिस्सों में प्रमुख टूर्नामेंट के रूप में खेला जाता है, जिसमें टेनिस गेंद के साथ टेप का भी इस्तेमाल किया जाता है, जिससे गेंद दोनों ओर घूमती है।

साथ ही अकरम ने जानकारी दी है कि उन्होंने भी शुरूआती दिनों में टेप बाॅल क्रिकेट को काफी खेला है। अकरम ने कहा है कि जब वे दसवीं क्लास में थे, तो एक मैच खेलने की उनकी मैच फीस 10 रुपए हुआ करती थी।

वसीम अकरम ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि स्पोर्ट्स कीड़ा के ‘मैच की बात’ प्रोग्राम पर बात करते हुए वसीम अकरम ने कहा- जब मैं छोटा था तो मैंने बहुत टेप-बॉल क्रिकेट खेला है। जब मैं 10वीं क्लास में था, तो प्रति मैच 10 रुपये लेता था। उस समय यह बहुत बड़ी बात थी, क्योंकि मुझे प्रति माह दो सौ रुपये मिलते थे जिसमें मुझे अपनी बाइक में पेट्रोल भी डलवाना पड़ता था। तब यह चार रुपये प्रति लीटर था।

अकरम ने कहा- टेप-बॉल क्रिकेट पाकिस्तान में एक बड़ी बात है, खासकर शहरों में और ऐसे पेशेवर हैं जो इन टूर्नामेंटों के जरिए पैसा कमाते हैं। पाकिस्तान में तैमूर, नदीम प्रति टूर्नामेंट 25-30 लाख रुपये लेते हैं। उनके पास इन टूर्नामेंट्स को खेलने के लिए खास तकनीके हैं। ये टूर्नामेंट पाकिस्तान के टियर 2 शहरों में होते हैं, जहां रात में रोशनी के नीचे खचाखच भरे घरों में खेल देखा जाता है।

दूसरी ओर, आपको वसीम अकरम के क्रिकेट करियर के बारे में जानकारी दें तो वह दो दशक के क्रिकेट करियर में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 104 टेस्ट और 356 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 414 और 502 विकेट हासिल किए हैं।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...