Skip to main content

ताजा खबर

‘जब भी मैं बल्लेबाजी के लिए उतरता हूं’ BGT से पहले मिचेल मार्श ने उथल-पुथल भरे टेस्ट करियर पर खुलकर बात की

Mitchell Marsh (Image Credit- Twitter X)

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शॉन मार्श के भाई मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) हमेशा दबाव में रहते थे, क्योंकि शुरू से ही सुर्खियों उनपर दबाव के रूप में चमकती रहती थी। तो वहीं अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच घर पर बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी के शुरू होने से पहले खिलाड़ी ने बड़ा बयान दिया है। मार्श का कहना है कि जब भी मैं बल्लेबाजी के लिए उतरता हूं, मैं किसी भी अन्य व्यक्ति की तरह खुद को परेशान कर रहा होता हूं।

गौरतलब है कि अपने टेस्ट करियर की शुरुआत में मार्श उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। 33 साल के हरफनमौला खिलाड़ी ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन लगातार प्रदर्शन ना कर पाने की वजह से उन्हें जल्द ही टीम से बाहर कर दिया गया।

सेंडपेपरगेट स्कैंडल के बाद उनकी टीम में ना सिर्फ वापसी हुई, बल्कि टेस्ट टीम का उपकप्तान भी बनाया गया। इसके बाद उन्हें 1 साल के ही भीतर दोबारा से टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया। हालांकि, इसके बाद मार्श ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार व्हाइट बाॅल क्रिकेट में खेलने में सफल रहे हैं और वर्तमान में ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम के कप्तान भी हैं।

Mitchell Marsh ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही बीजीटी से पहले फाॅक्स क्रिकेट के साथ एक चर्चा में मिचेल मार्श ने कहा- सच बात तो ये है कि मैं एक इंसान हूं और जब भी मैं बल्लेबाजी के लिए उतरता हूं, मैं किसी भी अन्य व्यक्ति की तरह खुद को परेशान कर रहा होता हूं। मैंने अपने खेल के मानसिक पक्ष पर वास्तव में कड़ी मेहनत की है, ताकि मैं वहां जा सकूं और गेंद से पहले की दिनचर्या में सीधे शामिल हो सकूं, चाहे मैं कितना भी घबराया हुआ क्यों न हो।

मार्श ने आगे कहा- मेरे लिए, यह सब मेरी तैयारी के बारे में है। यदि मैं अच्छी तैयारी करता हूं, किसी खेल या पारी में वास्तव में आत्मविश्वास से उतरता हूं, तो यदि मैं असफल होता हूं, तो मैं खुद को आईने में देख सकता हूं और कह सकता हूं कि मैंने वास्तव में वह सब किया है, जो मैं कर सकता था।

আরো ताजा खबर

4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

NZ vs IND: Gurnoor Brar Bags 4/30 Against New Zealand to Register Third-Best ODI Figures by an Indian in NZ (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड...

SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर...

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...