Skip to main content

ताजा खबर

जब भी टीम की बात आती है, तो मैं अपनी पूरी जान लगा देती हूं: जेमिमा राॅड्रिग्स

जब भी टीम की बात आती है, तो मैं अपनी पूरी जान लगा देती हूं: जेमिमा राॅड्रिग्स

Jemimah Rodrigues (Image Credit- Twitter X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा राॅड्रिग्स ( Jemimah Rodrigues), ने आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने से पहले बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि इस बार मल्टीनेशन टूर्नामेंट 3 अक्टूबर से बांग्लादेश की मेजबानी में यूएई में शुरू हो रहा है। तो वहीं भारत अपने खिताबी अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से करेगा।

दूसरी ओर, इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारत की स्टार युवा खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स ने खेल के विभिन्न पहलुओं पर खुलकर बात की है। 10 टीमों वाले खिताबी टूर्नामेंट में भाग लेने के साथ, जेमिमा का कहना है कि जब भी टीम इंडिया की बात आती है, तो वह अपनी जान मैदान पर लगा देती हैं।

जेमिमा राॅड्रिग्स ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने से पहले जेमिमा राॅड्रिग्स ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ चर्चा करते हुए कहा- मेरे लिए, यह परिस्थितियों का आकलन करने और स्थिति से खेलने के बारे में है।

मैं बस इसे सरल रखना चाहती हूं और टीम को जीत दिलाने में मदद करने के लिए, जो भी करना पड़े और टीम को जो भी चाहिए वह सब करना चाहती हूं। जब मैं चीजों को उस नजरिए से देखती हूं, तो मुझे प्रेरणा के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ देने में मदद मिलती है।

जेमिमा ने आगे कहा- मेरे लिए जब कभी भी टीम की बात आती है तो मैं वहां (मैदान) जाकर अपनी पूरी जान लगा देती हूं। यह मुझे और अधिक भावुक, ऊर्जावान और उत्साही बनाता है। मैं चाहती हूं कि टीम इंडिया जीते। हम, एक यूनिट के रूप में खेलना चाहते हैं और जीतना चाहते हैं।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि आगामी टूर्नामेंट में जेमिमा का प्रदर्शन कैसा रहने वाला है?

আরো ताजा खबर

23 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हराया आईपीएल 2026 के 67वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल...

“नए मौकों की तलाश में” Vijay Shankar ने डोमेस्टिक क्रिकेट और IPL से की संन्यास की घोषणा

Vijay Shankar retires from domestic cricket and IPL (image via getty) ऑलराउंडर विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। अपने...

‘उसे अगला सचिन मत कहिए’ वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिनेश कार्तिक की बड़ी अपील

Dinesh Karthik Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम काफी चर्चा में है। आईपीएल 2026 में शानदार...

IPL 2026: ‘यह धोनी की CSK नहीं है’ – CSK के एलिमिनेट होने के बाद अश्विन ने की बड़े बदलाव की मांग

IPL 2026 Dhoni’s CSK Ravichandran Ashwin (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर बेहद निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ। गुजरात टाइटंस के खिलाफ...