Skip to main content

ताजा खबर

जब कोहली मैक्सवेल की इस हरकत से हो गए थे निराश, कर दिया था ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को इंस्टाग्राम से ब्लॉक, फिर हुआ कुछ ऐसा दोनों बन गए पक्के दोस्त

जब कोहली मैक्सवेल की इस हरकत से हो गए थे निराश, कर दिया था ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को इंस्टाग्राम से ब्लॉक, फिर हुआ कुछ ऐसा दोनों बन गए पक्के दोस्त

Virat Kohli and Glenn Maxwell. (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भले ही अब अच्छे दोस्त बन गए हो, लेकिन एक समय था जब दोनों के बीच मैदान पर बिल्कुल भी नहीं बनती थी। इस बात का खुलासा खुद ग्लेन मैक्सवेल ने की है। हाल ही में ग्लेन मैक्सवेल की ‘द शोमैन’ नाम की एक किताब प्रकाशित हुई है। इस किताब में उन्होंने भारतीय क्रिकेटरों के साथ अपने संबंधों के बारे में विस्तार से चर्चा की है।

बता दें कि, यह दोनों ही खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स की ओर से साथ में कई महत्वपूर्ण मैच में भाग ले चुके हैं। विराट कोहली की बात की जाए तो उनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में भी उनके फॉलोअर्स की लिस्ट काफी लंबी है।

हाल ही में ग्लेन मैक्सवेल ने विराट कोहली को लेकर कहा कि, ‘जब मुझे पता चला कि मैं आरसीबी टीम में जा रहा हूं तब विराट कोहली पहले खिलाड़ी थे जिन्होंने मुझे मैसेज किया था और टीम में मेरा स्वागत किया था। आईपीएल से पहले ट्रेनिंग कैंप में हम लोग काफी बातचीत करते थे। हम लोगों ने काफी ट्रेनिंग भी साथ में की हुई है जिसके बाद मैंने यह सोचा कि उनको मैं इंस्टाग्राम पर जाकर फॉलो करूं। इससे पहले मैंने इसके बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचा था।

हालांकि जैसे ही मैंने अपना इंस्टाग्राम खोला और उन्हें ढूंढने लगा तो वो मुझे नहीं मिले। मेरे दिमाग में यही चल रहा था कि विराट कोहली सोशल मीडिया पर जरूर होंगे क्योंकि ऐसा होना बहुत ही मुश्किल था कि भारतीय बल्लेबाज इंस्टाग्राम पर ना हो। मुझे बिल्कुल भी समझ नहीं आ रहा था कि वो मुझे इंस्टाग्राम पर मिल क्यों नहीं रहे हैं। फिर किसी ने बताया कि शायद उन्होंने मुझे ब्लॉक कर दिया होगा और यही वजह है कि मैं उन्हें ढूंढ नहीं पा रहा हूं।’

जब टेस्ट मैच के दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने उड़ाया था कोहली का मजाक

इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल विराट कोहली के पास गए और उन्होंने उनसे पूछा कि क्यों भारतीय बल्लेबाज ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया है? इस पर विराट कोहली ने कहा कि, ‘ऐसा हो सकता है क्योंकि टेस्ट मैच के दौरान आप मेरा मजाक उड़ा रहे थे। इसके बाद मैंने सोचा कि मैं आपको ब्लॉक कर दूंगा। मैंने भी यह सोचा कि हां ऐसा हो सकता है और उसके बाद उन्होंने मुझे अनब्लॉक कर दिया। इन सब चीजों के बाद हम लोग फिर से दोस्त बन गए।’

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...