Skip to main content

ताजा खबर

Happy Birthday Glenn Maxwell: जब वर्ल्ड कप में मैक्सवेल ने एक पैर पर खड़े रहकर, खेल दी थी वनडे इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारी 

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter X)

Glenn Maxwell 200 Innings in ODIs: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) आज 14 अक्टूबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं इस मौके पर क्रिकेटर को साथी खिलाड़ियों समेत क्रिकेट जगत से ढेरों शुभकामनाएं मिली है।

मैक्सवेल जिन्हें प्यार से फैंस मैक्सी के नाम से बुलाते हैं, वह ना सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के कुछ प्रमुख ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक हैं। तो वहीं आज इस आर्टिकल में हम आपको मैक्सवेल द्वारा खेली गई एक ऐसी पारी के बताने जा रहे हैं, जो वनडे क्रिकेट इतिहास के सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई थी।

जब मैक्सवेल ने किया था असंभव को संभव

बता दें कि मैक्सेवल द्वारा वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बेस्ट पारी को खेले गए ज्यादा समय भी नहीं हुआ है। मैक्सवेल ने यह पारी पिछले साल भारत में हुए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी। मैक्सवेल ने मैच में 128 गेंदों में 201* रनों की नाबाद पारी खेली थी, और टीम को एक असाधारण मैच जिता दिया था। मैक्सवेल की इस पारी को क्रिकेट जगत में आज तक सराहा जाता है।

उस मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो वर्ल्ड कप का 39वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में अफगानिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगान टीम ने इब्राहिम जादरान की 129* नाबाद शतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए थे।

तो वहीं जब ऑस्ट्रेलिया इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद एक के बाद एक लगातार विकेट गिरना शुरू हुआ। डेविड वाॅर्नर 18, मिचेल मार्श 24, मार्नस लाबुशेन 14, जोश इंग्लिश 0, मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ी 6 रन बनाकर सस्ते में आउट हो चुके थे। ऑस्ट्रेलिया ने 91 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे।

लेकिन छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मैक्सवेल ने एक छोर संभाल कर रखा और हार नहीं मानी। मैक्सवेल ने 8वें विकेट के लिए कप्तान पैट कमिंस के साथ 202 रनों की अटूट साझेदारी कर, कंगारू टीम को मैच जिता दिया था।

हालांकि, मैक्सवेल ने लिए यह इतना भी आसान नहीं था। मैच में उन्हें क्रैंप आ रहे थे और वह आसानी से दौड़ भी नहीं पा रहे थे। दौड़ते हुए कई बार मैदान पर मैक्सवेल चोटिल भी हुए, लेकिन उनके कभी ना हार मानने वाले एटीट्यूड ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैक्सवेल की इस पारी को विजडन ने साल 2023 की बेस्ट वनडे पारी घोषित किया, जबकि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इसे वनडे इतिहास की सबसे बेस्ट पारी करार दिया।

देखें मैक्सवेल की यह पारी

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...