Skip to main content

ताजा खबर

“जब अहंकार आपके अंदर आ जाता है तो खेल आपसे दूर चला जाता है”- पीएम मोदी के सामने विराट ने क्यों दिया ऐसा बयान

Virat And Narendra Modi (Image Credit- Instagram)

टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीते हुए भारत को लगभग एक हफ्ते का समय वक्त बीत चुका है, लेकिन फैंस अभी भी उस मैच से जुड़ी हर एक चीज को याद कर रहे हैं। सात दिनों का वक्त बीत जाने के बाद भी खिलाड़ियों की कुछ अनदेखी तस्वीरें और वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है।

दरअसल विराट कोहली इस वीडियो में पीएम मोदी से अहंकार के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब अहंकार ऊपर आ जाता है तो खेल आपसे दूर चला जाता है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि फाइनल में उन्होंने गेम को इज्जत दी तो गेम ने वापस उन्हें इज्जत दी। फैंस का कहना है कि ऐसी बातें सिर्फ विराट कोहली जैसा ही खिलाड़ी कबूल सकता है।

विराट कोहली ने पीएम मोदी से कही दिल जीत लेने वाली बात

विराट कोहली ने पीएम मोदी के सामने कहा कि, “जब अहंकार आपके अंदर आ जाता है तो खेल आपसे दूर चला जाता है। उसी को छोड़ने की जरूरत थी। गेम में परिस्थिति ही ऐसी बन गई कि मेरे पास अहंकार की जगह ही नहीं बची और उसे टीम के लिए पीछे रखना पड़ा। फिर गेम को इज्जत दी तो गेम ने भी मुझे इज्जत दी।”

वहीं टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल के दिन को याद करते हुए विराट कोहली ने कहा कि, “वो दिन हमेशा मेरे दिमाग में रहेगा क्योंकि इस पूरे टूर्नामेंट में मैं वो योगदान नहीं दे पाया, जो मैं चाहता था। एक समय पर मैंने राहुल (द्रविड) भाई को भी बोला कि मैंने अपने आप को और टीम को न्याय नहीं दिया। उन्होंने मुझे बोला कि उन्हें उम्मीद है कि जब जरूरत होगी तो तुम ज़रूर अच्छा प्रदर्शन करोगे।”

बता दें, विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलफ फाइनल मुकाबले में 76 रनों की पारी खेल भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला था। कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है।

আরো ताजा खबर

टीम इंडिया वैभव सूर्यवंशी को एक गेंदबाज के तौर पर करना चाहती है इस्तेमाल, भारतीय कोच ने बताए भविष्य के प्लान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर अपनी प्रतिभा साबित...

ZIM vs IND, 2nd T20I: टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने फील्डिंग चुनी, टीम इंडिया में हुआ एक बदलाव; देखें प्लेइंग XI

ZIM vs IND, 2nd T20I: Zimbabwe opted to bowl first (image via X) हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 3 मैचों की टी20आई सीरीज के दूसरे मैच में, 25 जुलाई को जिम्बाब्वे...

वर्ल्ड कप 2027 की रेस से मोहम्मद शमी बाहर? पूर्व दिग्गज ने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर साधा निशाना

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व ओपनर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ टीम मैनेजमेंट के बर्ताव पर गहरी निराशा जताई है। उन्होंने...

“इसे हमेशा संभाल कर रखूंगा” – जॉस बटलर को मिला रोहित शर्मा की साइंड जर्सी का खास तोहफा

Jos Buttler receives Rohit Sharma’s signed jersey (image via X) एक दिल छू लेने वाले पल में, इंग्लैंड के शानदार विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉस बटलर ने हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान...