
Jamie Smith (Pic Source-X)
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सहायक कोच पॉल कोलिंगवुड ने विकेटकीपर-बल्लेबाज जैमी स्मिथ की जमकर सराहना की है, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन किया। कॉलिंगवुड ने स्मिथ की तुलना पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट से भी की।
पॉल कोलिंगवुड ने स्मिथ के प्रदर्शन की तुलना गिलक्रिस्ट से करते हुए कहा कि, मीडिल ऑर्डर में उनके जैसे विस्फोटक बल्लेबाज के होने से विपक्षी टीम पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।
स्पोर्ट्सकीड़ा ने कॉलिंगवुड के हवाले से कहा, जब वह आता है तो यह रोमांचक होता है। वह निश्चित रूप से एक एंटरटेनर है। आप उन दिनों में वापस जाइए जब गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया के लिए आते थे। जब किसी के पास ऐसा कुछ करने की क्षमता होती है तो यह विपक्षी टीम के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। अपने छोटे से टेस्ट करियर में उन्होंने कुछ बेहतरीन स्किल दिखाए हैं।
तीसरे टेस्ट में श्रीलंका ने इंग्लैंड को हराया
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका तीसरे मुकाबले की बात करें, तो यह 6 सितंबर से केनिंग्टन ओवर स्टेडियम में खेला गया। जहां श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया। हालांकि, इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड ने शुरुआती दो मैचों में श्रीलंका को हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया था। बता दें कि तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम 34 ओवर में सिर्फ 156 रन बनाकर सिमट गई थी।
इस तरह श्रीलंका को 219 रनों का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में श्रीलंका ने 40.3 ओवर में 219 रन बनाकर मैच जीत लिया। पथुम निसांका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 127 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान निसांका ने 13 चौके और 2 छक्के लगाए।
इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में विकेटकीपर-बल्लेबाज जैमी स्मिथ ने 67 रनों का पारी खेली और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।
ZIM vs IND: दूसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए रखा 193 रनों का लक्ष्य, सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी
26 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ZIM vs IND, 3rd T20I: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी, किए दो बदलाव; प्लेइंग XI पर डालें नजर
SM Trends: 26 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

