Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने से पहले सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान सरकार ने लिया बड़ा फैसला, तैनात होंगी आर्मी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने से पहले सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान सरकार ने लिया बड़ा फैसला, तैनात होंगी आर्मी

Pakistan Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान ट्राई सीरीज के लिए न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की मेजबानी करने वाला है, जो 8 फरवरी से शुरू हो रही है।

ट्राई सीरीज शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सरकार से कड़ी सुरक्षा की मांग की है, जिसके चलते पाकिस्तानी सेना सड़कों पर तैनात रहने वाली है।

लाहौर में धारा 245 लागू की गई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाहौर शहर में पाकिस्तानी कानून की धारा 245 लागू की गई है, जहां गद्दाफी स्टेडियम सीरीज के मैचों की मेजबानी करने वाला है। द नेशन पाकिस्तान के हवाले से सरकार द्वारा भेजे गए एक लेटर में कहा गया है, “लाहौर में धारा 245 के तहत सेना की टुकड़ियां तैनात की जा रही हैं।”

ट्राई सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने से ठीक पांच दिन पहले खत्म होगी। आगामी इस बड़े टूर्नामेंट के लिहाज से यह ट्रॉई सीरीज तीनों ही टीमों के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है।

ट्राई सीरीज का फुल शेड्यूल-

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, 8 फरवरी 2025 (गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर)

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका, 10 फरवरी 2025 (गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर)

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, 12 फरवरी 2025 (नेशनल स्टेडियम, कराची)

फाइनल मैच, 14 फरवरी 2025 (नेशनल स्टेडियम, कराची)

पाकिस्तान का स्क्वॉड– मोहम्मद रिजवान (कप्तान) (विकेटकीपर), बाबर आजम, फखर जमान, सऊद शकील, तैयब ताहिर, उस्मान खान, सलमान आगा (उपकप्तान), फहीम अशरफ, कामरान गुलाम, खुशदिल शाह, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह , शाहीन शाह अफरीदी

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड- मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विल ओ’रुर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग

साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड–  टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, मार्को यान्सेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, रियान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डर डुसेन

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...