Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के वेन्यू को लेकर सामने आया नया मोड़, अगर PCB ने नहीं मानी ICC की बात तो इस देश को मिल सकती है मेजबानी

Mohsin Naqvi (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नक़वी यही चाहते हैं कि आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट पाकिस्तान में ही आयोजित किया जाए। मोहसिन नक़वी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के हाइब्रिड मॉडल के लिए पूरी तरह से इनकार कर दिया है।

दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का मानना है कि आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए वो पाकिस्तान का दौरा नहीं करेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पीसीबी से ही अपील की है कि वो हाइब्रिड मॉडल के लिए हामी भर दे ताकि टीम इंडिया अपने मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेल सके। स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के मुताबिक अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हाइब्रिड मॉडल के लिए हामी नहीं भर्ती है तो यह पूरा टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में शिफ्ट हो जाएगा।

10 नवंबर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस चीज की पुष्टि की थी कि उन्हें आईसीसी द्वारा एक ईमेल मिला है जिसमें इंडिया ने आगामी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया है। भारत इस टूर्नामेंट में तभी भाग लेगी अगर उनके मुकाबले हाइब्रिड मॉडल में पाकिस्तान के बाहर आयोजित किया जाए तो। यही नहीं आईसीसी ने यह भी कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को हाइब्रिड मॉडल के अंतर्गत होस्टिंग की पूरी फीस मिलेगी और ज्यादातर मुकाबले वही खेले जाएंगे।

बासित अली ने हाइब्रिड मॉडल को लेकर दिया हैरान कर देने वाला बयान

बता दें कि, पिछले साल एशिया कप हाइब्रिड मॉडल में ही खेला गया था जिसमें पाकिस्तान के साथ श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट को को-होस्ट किया था। हाल ही में पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने कहा है अगर हाइब्रिड मॉडल में आगामी टूर्नामेंट खेला जाता है तो पाकिस्तान को दो अंक मिलने चाहिए।

पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के पिछले सीजन को सरफराज खान की कप्तानी में 2017 में अपने नाम किया था। फाइनल में टीम ने भारत को कैनिंग्टन ओवल लंदन में 180 रनों से हराया था। अब यह देखना बहुत ही रोमांचक होगा कि आगामी टूर्नामेंट कहां होस्ट किया जाएगा?

আরো ताजा खबर

19 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत! भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका...

वर्ल्ड कप आपको सिखाता है कि मेंटल स्ट्रेंथ कितनी जरुरी है: अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इस...

SM Trends: 19 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने गुरुवार (19 मार्च) को अपने तीसरे बच्चे (राहा) के जन्म की घोषणा की। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल...

बुमराह के बाद क्या होगा? – आर. अश्विन ने टीम इंडिया को दी गंभीर चेतावनी

Jasprit Bumrah (image via getty) रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय क्रिकेट के लंबे समय के भविष्य को लेकर एक कड़ी चेतावनी दी है कि जब जसप्रीत बुमराह टीम में नहीं रहेंगे,...