Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज हुआ चोटिल

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज हुआ चोटिल

Lockie Ferguson (Photo Source: X/Twitter)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और टूर्नामेंट का पहला मैच न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से ठीक पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन चोट की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं वहीं उनकी जगह काइल जैमीसन को टीम में शामिल किया गया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ अनाधिकारिक प्रैक्टिस मैच के दौरान चोटिल हुए  Lockie Ferguson

गौरतलब है कि, रविवार को कराची में अफगानिस्तान के खिलाफ अनाधिकारिक अभ्यास मैच में गेंदबाजी करने के दौरान फर्ग्यूसन को अपने दाहिने पैर में दर्द हुआ। उसके बाद उनके कुछ टेस्ट किए गए जिसमें ये पता चला कि वो चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अब फिट नहीं हो पाएंगे, जिस वजह से अब उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह टीम में शामिल किए गए जैमीसन आज शाम पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे।

फर्ग्युसन को लेकर कीवी टीम के हेड कोच ने दिया बड़ा बयान

लॉकी फर्ग्युसन को लेकर न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड ने कहा कि यह फर्ग्यूसन और टीम के लिए बुरी खबर थी। हम लॉकी के बाहर होने से वास्तव में निराश हैं। लॉकी गेंदबाजी ग्रुप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और उसके पास ऐसे बड़े टूर्नामेंट में खेलने का अनुभव है और हम जानते हैं कि वह इस चैंपियंस ट्रॉफी में भी न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए कितना उत्सुक था। हम उनके स्वस्थ होने की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वह जल्द ही वापसी करेंगे।

जैमीसन को लेकर गैरी स्टीड ने कहा कि उनकी गेंदबाजी स्किल को देखते हुए हमने उन्हें फर्ग्यूसन के रिप्लेसमेंट के रूप में चुना है। उन्होंने कहा जैमीसन अपनी गेंदबाजी में स्पीड और अतिरिक्त उछाल लाते हैं, जिससे उन्हें पाकिस्तान की परिस्थितियों में काफी फायदा मिलेगा। अपनी स्किल की वजह से वो इस टूर्नामेंट में काफी प्रभावशाली हो सकते हैं।

न्यूजीलैंड का अपडेटेड स्क्वॉड: 

मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, जैकब डफी, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, काइल जैमीसन।

আরো ताजा खबर

18 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 World Cup 2026, IND vs NED: भारत बनाम नीदरलैंड मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026...

रणजी ट्राॅफी में आकिब नबी का धमाका, इरफान पठान बोले – टेस्ट क्रिकेट से ज्यादा दूर नहीं

Irfan Pathan Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को पहली बार...

T20 वर्ल्ड कप 2026: नामीबिया के खिलाफ शतक लगाकर साहिबजादा ने बनाया ये खास रिकाॅर्ड, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे पाकिस्तानी 

Sahibzada Farhan (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान और नामीबिया के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 35वां मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जा रहा...

SM Trends: 18 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आधिकारिक ब्राॅडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 मुकाबले के लिए, एक...