Skip to main content

ताजा खबर

18 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. T20 World Cup 2026, IND vs NED: भारत बनाम नीदरलैंड मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप A मुकाबले में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का सामना नीदरलैंड्स से होगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर, भारत यूएसए, नामीबिया और पाकिस्तान पर जीत के बाद अपने लगातार हार के सिलसिले को जारी रखना चाहेगा, भारत पहले ही सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर चुका है।

स्कॉट एडवर्ड्स की लीडरशिप में डच टीम पाकिस्तान से मिली करीबी हार, यूएसए से मिली हार और नामीबिया पर मिली अकेली जीत के बाद थोड़ी निराश होगी। उनके कैंपेन की उम्मीदें शुरू में ही खत्म हो गईं, लेकिन उनका मकसद एक बेहतर टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने का होगा। हाल के फॉर्म और मैचअप डायनामिक्स के आधार पर तीन खिलाड़ी संभावित गेम-चेंजर के तौर पर सामने आ रहे हैं। 1. ईशान किशन, 2. हार्दिक पांड्या, 3. बास डी लीडे

2. T20 WC 2026, IND vs NED: T20 फॉर्मेट में किसका पलड़ा भारी? देखें हेड टू हेड आंकडें

भारत 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 36 में नीदरलैंड से भिड़ेगा। मेजबान टीम पाकिस्तान, नामीबिया और यूएसए पर जीत के बाद पहले ही सुपर आठ स्टेज के लिए क्वालिफ़ाई कर चुकी है। भारत अपने ग्रुप-स्टेज कैंपेन को बिना हारे खत्म करना चाहेगा और अगले राउंड में मोमेंटम बनाए रखना चाहेगा।

हेड टू हेड

खेले गए मैच 01
भारत जीता 01
नीदरलैंड जीता 00
टाई 00

3. T20 World Cup 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो पाकिस्तान को लगेगा झटका?

आज 18 जनवरी, पाकिस्तान और नामीबिया के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हुआ तो नामीबिया को नुकसान होगा। दरअसल, बारिश के कारण रद्द होने से दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिलेगा। यह नतीजा पाकिस्तान के पक्ष में रहेगा, जिससे वे 5 पॉइंट तक पहुंच सकते हैं और शायद सुपर 8 में जगह बना सकते हैं, बशर्ते उनका नेट रन रेट यूएसए से बेहतर हो। नामीबिया पर वॉशआउट का असर पड़ेगा, जिससे वे सुपर 8 की रेस से बाहर हो जाएंगे। इसलिए, पाकिस्तान चाहेगी कि नामीबिया के खिलाफ मैच बारिश की वजह से ना धुले।

4. आईसीसी नहीं, भारत से मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान ने किसके कहने पर मारा यू-टर्न? पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने तोड़ी चुप्पी

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बायकाॅट करने का फैसला किया। हालांकि, बाद में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए हामी भर दी। इसको लेकर हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चीफ मोहसिन नकवी ने बड़ा बयान दिया है। नकवी ने कहा “भारत के साथ मैच खेलने को लेकर काफी विवाद था लेकिन आपके पाकिस्तानी पीएम को कॉल किया। जब आपने वहां कॉल किया तभी यह स्पष्ट हो गया कि भारत-पाकिस्तान का मैच शेड्यूल के मुताबिक खेला जाएगा। इसके लिए हम श्रीलंका के राष्ट्रपति को धन्यवाद  देते हैं, उनके पहल के कारण ही करोड़ों फैन्स इस का लुत्फ उठा सकें।”

5. T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने यूएई के खिलाफ दर्ज की 6 विकेट से एक आसान जीत

जारी टी20 वर्ल्ड कप का आज 18 फरवरी, बुधवार को साउथ अफ्रीका और यूएई के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से एक आसान जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई साउथ अफ्रीका की शानदार गेंदबाजी के सामने 122 रन ही बना पाई, जिसेक बाद में साउथ अफ्रीका ने 13.2 ओवरों में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। काॅर्बिन बाॅस को ऑलराउंड खेल की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया।

6. BIG Cricket League: 11 मार्च से होगा दूसरे सीजन का आगाज, यूपी में यहां खेले जाएंगे मैच

दुनिया की पहली प्रो-एम क्रिकेट लीग यानी बीसीएल (BCL) अपने दूसरे सीजन के लिए एकदम तैयार है। बिग क्रिकेट लीग के दूसरे सीजन का आगाज 11 मार्च से होगा। 22 मार्च तक चलने वाली इस लीग के दूसरे सीजन का आयोजन उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा। बीसीएल 2 के सभी मुकाबले ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में खेले जाएंगे। बीसीएल की खास बात ये होगी कि इसमें भारत के सबसे होनहार शौकिया प्रतिभाओं के अलावा प्रमुख अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों की भी ज्यादा भागीदारी देखने को मिलेगी।

7. T20 वर्ल्ड कप 2026: श्रीलंका को झटका, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए मथीशा पाथिराना

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 श्रीलंका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुपर 8 में जगह बना ली है, लेकिन इस टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना चोटिल हो गए हैं और बड़ी बात ये है कि वो अब टी20 वर्ल्ड कप में खेल भी नहीं पाएंगे। पथिराना को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी वो अपना पहला ओवर भी पूरा नहीं कर पाए थे और अब वो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।

8. T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत का सामना आज नीदरलैंड से, जीत का चौका मारने उतरेगी मैन इन ब्लू

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज 18 फरवरी को भारत का सामना नीदरलैंड से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम जीत का चौका लगाने के इरादे से खेलने उतरेगी। तो वहीं, टी20 वर्ल्ड कप से लगभग बाहर हो चुकी नीदरलैंड अपने आखिरी लीग मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

T20 वर्ल्ड कप 2026: श्रीलंका को झटका, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए मथीशा पाथिराना

Matheesha Pathirana (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना पिंडली (काफ) की चोट के...

T20 WC 2026, IND vs NED: भारत ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया, टीम में किए दो बदलाव

IND vs NED (image via JioHotstar) भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बुधवार को अहमदाबाद में अपने आखिरी T20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप A मैच में नीदरलैंड के खिलाफ टॉस...

T20 World Cup 2026: नामीबिया को 102 रनों से हराकर पाकिस्तान ने किया Super 8 के लिए क्वालिफाई 

Pakistan vs Namibia (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 35वां मैच पाकिस्तान और नामीबिया के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला गया।...

रणजी ट्राॅफी में आकिब नबी का धमाका, इरफान पठान बोले – टेस्ट क्रिकेट से ज्यादा दूर नहीं

Irfan Pathan Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को पहली बार...