Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्राॅफी के लिए नहीं मिली पाकिस्तानी टीम में जगह, तो Aamer Jamal के निशाने पर पीसीबी! कही ये बड़ी बात 

Champions Trophy 2025: हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्राॅफी टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम को देखकर लग रहा है कि यह बल्लेबाजी को ज्यादा ध्यान में रखकर बनाई गई है। टीम में सिर्फ एक ही स्पिनर अबरार अहमद को जगह दी गई है। टीम की कमान मोहम्मद रिजवान के हाथों में सौंपी गई है, जबकि उपकप्तान सलमान अली आघा को बनाया गया है।

हालांकि, इस टीम में 28 वर्षीय ऑलराउंडर आमेर जमाल (Aamer Jamal) को जगह नहींं मिली है। पाक टीम के लिए तीनों फाॅर्मेट में खेले गए 17 मैचों में 26 विकेट और 445 रन बनाने के बाद, उन्हें कुछ ही समय टीम के साथ रखकर बाहर कर दिया गया। तो वहीं, जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में पाकिस्तानी टीम ने थोड़ा सा फाइटबैक किया था, उसमें जमाल ने काबिलेतारीफ प्रदर्शन किया था।

लेकिन उन्हें 19 फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट चैंपियंस ट्राॅफी के लिए पाक टीम में जगह नहीं मिली है। दूसरी ओर, अब टीम में जगह ना मिलने के बाद, आमेर जमाल के निशाने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) आ गया है, और उन्होंने निशाना साधते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी अपडेट की है। जमाल ने इंस्टा स्टोरी पर एक कोट लिखा- अगर धोखे का कोई चेहरा होता (If betraying had a face)

देखें Aamer Jamal की यह इंस्टा स्टोरी

Aamer Jamal’s Instagram story. pic.twitter.com/xCBN3PUBdI

— 𝙎𝙝𝙚𝙧𝙞 (@CallMeSheri1) January 31, 2025

Champions Trophy 2025 के लिए पाकिस्तान की पूरी टीम

फखर जमां, बाबर आजम, उस्मान खान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), खुशदिल शाह, सलमान अली आगा (उपकप्तान), अबरार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ और नसीम शाह।

ICC Champions Trophy 2025 Full Schedule

19 फरवरी – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची

20 फरवरी – भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई

21 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची

22 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर

23 फरवरी – पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई

24 फरवरी – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी

25 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी

26 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर

27 फरवरी – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी

28 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर

1 मार्च – साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची

2 मार्च – न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

4 मार्च – सेमीफाइनल 1, दुबई

5 मार्च – सेमीफाइनल 2, लाहौर

9 मार्च – फाइनल, लाहौर (नोट: अगर भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई करती है, तो यह मैच दुबई में होगा)

10 मार्च – फाइनल के लिए रिजर्व दिन

আরো ताजा खबर

IPL 2026: टीम की भलाई के लिए मैच देखने नहीं आ रहे धोनी – चेन्नई के बैटिंग कोच

Michael Hussey (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। IPL 2026 में अभी तक उन्होंने...

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद काइल जेमिसन का जोरदार रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो!

Kyle Jamieson (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर 43 में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जहां राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने थे।...

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...