Skip to main content

ताजा खबर

‘वह पाकिस्तान के खिलाफ लगातार ट्वीट करते रहते हैं’ पूर्व भारतीय स्टार पर वसीम अकरम ने किया बड़ा कमेंट

Wasim Akram (Image credit Twitter - X)
Wasim Akram (Image credit Twitter – X)

पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ अपने रिश्ते और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर खुलकर बात की है। अकरम ने बताया कि उनकी मुलाकात इरफान से पहली बार 2004 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान हुई थी। उस समय इरफान उनके खेल और गेंदबाजी के बड़े प्रशंसक थे।

इरफान पठान ने 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। शुरुआती दौर में उनकी गेंदबाजी ने काफी प्रभावित किया। खासतौर पर उनका गेंदबाजी एक्शन वसीम अकरम से काफी मिलता-जुलता नजर आता था।

अकरम ने बताया कि उन्होंने इरफान को गेंदबाजी से जुड़ी कुछ सलाह भी दी थी। हालांकि, उनका मानना था कि उस स्तर पर पहुंचने के बाद सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि गेंदबाज की सोच और बल्लेबाज को समझने की क्षमता ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। इरफान ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 301 विकेट हासिल किए। संन्यास के बाद उन्होंने कमेंट्री की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई।

इरफान के सोशल मीडिया पोस्ट से अकरम निराश

वसीम अकरम ने 1 मिंट पाॅडकास्ट पर इरफान को अच्छा इंसान बताते हुए कहा कि दोनों आज भी मिलते रहते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इरफान सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को लेकर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं।

अकरम ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पाकिस्तान के फैंस भी ऐसे पोस्ट का जवाब देने के लिए तैयार रहते हैं। उनके अनुसार, दोनों देशों के क्रिकेट प्रशंसकों को सोशल मीडिया पर हर बात का जवाब देने के बजाय कुछ चीजों को नजरअंदाज करना चाहिए।

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर खास अपील

अकरम ने भारत और पाकिस्तान के मुकाबलों को लेकर फैंस की सोच पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट को सिर्फ एक खेल की तरह देखना चाहिए। हर मैच में एक टीम जीतती है और दूसरी हारती है, जिसके बाद आगे बढ़ जाना चाहिए।

उन्होंने पुराने मुकाबलों की घटनाओं को बार-बार याद करके बदले की भावना रखने को सही नहीं माना। अकरम के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान मैचों को लेकर जरूरत से ज्यादा भावनाएं जोड़ने के बजाय, इसे खेल भावना के साथ देखना बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें – IPL 2027: ‘बतौर इम्पैक्ट प्लेयर नहीं खेलेंगे’ बद्रीनाथ ने CSK में MS धोनी की भूमिका के बारे में किया बड़ा खुलासा

আরো ताजा खबर

हो गया दूध का दूध और पानी का पानी, रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर आखिरकार BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खासतौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड...

Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं 

India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X) Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Hong Kong, China Women: यूएई में जारी महिला एशिया कप का 7वां...

‘इंग्लैंड दौरे के बाद उन्हें कप्तानी छोड़ देनी चाहिए’ पूर्व पाकिस्तानी ने बाबर आजम से की कप्तानी छोड़ने की अपील

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर खेलती हुई नजर आ रही है। यहां पर वह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भाग ले...

Asian Games 2026: गंभीर की गैरमौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, जानिए आखिर क्या है वजह?

VVS Laxman Appointed Head Coach of Indian Men’s Cricket Team for Asian Games 2026 (image via X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के क्रिकेट डायरेक्टर, वीवीएस लक्ष्मण को जापान...