Skip to main content

ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं 

India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X)
India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X)

Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Hong Kong, China Women: यूएई में जारी महिला एशिया कप का 7वां मैच भारत और हांगकांग, चीन की महिला टीमों के बीच आज 3 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाफ हांगकांग, चीन टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

मुकाबले के लिए भारतीय महिला टीम ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं किया है। जबकि, हॉन्गकॉन्ग की टीम में 2 बदलाव हुए हैं। कप्तान नताशा माइल्स वापसी कर रही हैं। यह भारत-हांगकांग की महिला टीमों का पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच भी है।

जीत हासिल करते ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी टीम इंडिया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस मैच को जीतने के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएी। टीम ग्रुप-A में 2 अंक के साथ टॉप पर है। उसने पहले मैच में थाईलैंड को 94 रन से हराया था। हर ग्रुप से 2 टीमें सेमीफाइनल खेलेगी।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और क्रांति गौड़

हांगकांग, चीन महिला टीम: नताशा माइल्स (कप्तान), मरियम बीबी, मैरिको हिल, जॉयलीन कौर, मरीना लैम्प्लो, यास्मीन दासवानी (विकेटकीपर), शांजीन शहजाद, कैरी चान, रुचिता वेंकटेश, इकरा सहर और एलिसन सिउ

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पिच रिपोर्ट

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की टी20 पिच आमतौर पर गेंदबाजों, विशेष रूप से स्पिनरों और नई गेंद से तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है। मैच बढ़ने के साथ पिच स्लो हो जाती है, जिससे बाद में बल्लेबाजी करना कठिन हो सकता है। टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है, ताकि बाद में टारगेट का पीछा किया जा सके। बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को टर्न और अच्छा ग्रिप मिलता है। महिला टी20 में 150+ का स्कोर मैच विनिंग स्कोर साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें – ‘इंग्लैंड दौरे के बाद उन्हें कप्तानी छोड़ देनी चाहिए’ पूर्व पाकिस्तानी ने बाबर आजम से की कप्तानी छोड़ने की अपील

আরো ताजा खबर

‘इंग्लैंड दौरे के बाद उन्हें कप्तानी छोड़ देनी चाहिए’ पूर्व पाकिस्तानी ने बाबर आजम से की कप्तानी छोड़ने की अपील

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर खेलती हुई नजर आ रही है। यहां पर वह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भाग ले...

Asian Games 2026: गंभीर की गैरमौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, जानिए आखिर क्या है वजह?

VVS Laxman Appointed Head Coach of Indian Men’s Cricket Team for Asian Games 2026 (image via X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के क्रिकेट डायरेक्टर, वीवीएस लक्ष्मण को जापान...

3 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Asian Games 2026: गंभीर की गैरमौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, जानिए आखिर क्या है वजह? बीसीसीआई के सेंटर...

IPL 2027: ‘बतौर इम्पैक्ट प्लेयर नहीं खेलेंगे’ बद्रीनाथ ने CSK में MS धोनी की भूमिका के बारे में किया बड़ा खुलासा

S Badrinath MS Dhoni (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी एस बद्रीनाथ ने एमएस धोनी की आईपीएल में भूमिका को लेकर बड़ा खुलासा किया है।...