Skip to main content

ताजा खबर

चेन्नई में महाराजा की तरह हुआ Jasprit Bumrah का स्वागत, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

चेन्नई में महाराजा की तरह हुआ Jasprit Bumrah का स्वागत, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)

Jasprit Bumrah काफी दिनों से 22 गज से दूर हैं, टी20 वर्ल्ड कप के बाद से गेंदबाज ने टीम इंडिया से अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है। ऐसे में ये खिलाड़ी अपने एड शूट और इवेंट निपटा रहा है, इस बीच एक इवेंट से बुमराह का वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में गेंदबाज का गजब तरीके से स्वागत हुआ है।

टी20 वर्ल्ड कप में Jasprit Bumrah ने किया था टॉप का प्रदर्शन

जी हां, Jasprit Bumrah ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया की गेंदबाजी को लीड किया था, इस दौरान उन्होंने 15 विकेट अपने नाम किए थे। साथ ही कई मौके ऐसे आए थे टूर्नामेंट में जब बुमराह के एक विकेट ने पूरे मैच का पासा पलट दिया था ऐसा ही कुछ फाइनल में हुआ था और बुमराह ने अफ्रीका के खिताब जीतने के सपने में सेंध लगाई थी। वहीं बुमराह से ज्यादा विकेट इस वर्ल्ड कप में अर्शदीप को मिले थे और उन्होंने 17 विकेट अपने नाम किए थे।

इस स्वागत को सालों तक याद रखेंगे Jasprit Bumrah

*कुछ समय पहले चेन्नई की एक University के इवेंट में पहुंचे थे जसप्रीत बुमराह।
*इस दौरान Jasprit Bumrah का स्वागत किसी राजा-महाराजा की तरह हुआ था
*बुमराह को पहले सिंहासन पर बैठाया गया था, उसके बाद उनको मुकुट पहनाया था।
*साथ ही उनके स्वागत में हुई थी आतिशबाजी, हजारों की संख्या में बच्चे थे मौजूद।

Jasprit Bumrah का कुछ ऐसा किया गया था स्वागत

वाइफ के संग इस तेज गेंदबाज की तस्वीर

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

बोर्ड ज्यादा ध्यान रख रहा है बुमराह का

जी हां, BCCI बुमराह का ज्यादा ध्यान रख रहा है, इसी कड़ी में गेंदबाज पर वर्कलोड नहीं बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में बुमराह Duleep Trophy भी नहीं खेल रहे हैं, साथ ही खबर ये भी है कि वो बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी नहीं खेलेंगे। जिसके बाद सीधे उनकी टीम इंडिया में वापसी न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के जरिए होगी, फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलेंगे। साथ ही बुमराह के अलावा टीम इंडिया में शमी की भी न्यूजीलैंड सीरीज के जरिए वापसी होगी।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...