Skip to main content

ताजा खबर

चेन्नई टेस्ट मैच में टीम इंडिया पर कहर बरपाने वाले हसन महमूद कौन हैं? विराट, रोहित, गिल और पंत को बनाया अपना शिकार

चेन्नई टेस्ट मैच में टीम इंडिया पर कहर बरपाने वाले हसन महमूद कौन हैं? विराट, रोहित, गिल और पंत को बनाया अपना शिकार

Hasan Mahmud (Photo Source: Getty Images)

भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट बहुत जल्दी खो दिए हैं। ये तीनों विकेट कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली के थे। ये तीनों ही विकेट बांग्लादेश के युवा गेंदबाज हसन महमूद ने हासिल किए हैं।

चेन्नई टेस्ट मैच में हसन महमूद ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। उन्होंने भारत के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर के अंदर ही 3 बड़े विकेट चटका लिए। उन्होंने पहले रोहित शर्मा, फिर शुभमन गिल और उसके बाद विराट कोहली का विकेट लिया। फिर उन्होंने पंत के भी पारी का अंत किया। रोहित शर्मा ने 19 गेंद पर 6 रन, शुभमन गिल ने 8 गेंद पर 0 रन और विराट कोहली ने 6 गेंद पर 6 रन बनाए। भारत ने ये तीनों विकेट महज 34 रन पर खो दिए।

हसन महमूद ने तीनों ही विकेट कैच आउट के जरिए लिए। उनके इस बेहतरीन गेंदबाजी को देखने के बाद भारतीय फैंस के मन में अब लगातार ये सवाल उठ रहा है कि आखिर ये हसन महमूद हैं कौन। तो आइए हम आपको इस आर्टिकल में हसन महमूद के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Who is Hasan Mahmud? कौन है ये बांग्लादेश का तेज गेंदबाज हसन महमूद

हसन महमूद बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज हैं। 12 अक्टूबर 1999 को जन्मे हसन महमूद के करियर का ये ये चौथा टेस्ट मैच है। हसन महमूद ने अब तक 3 टेस्ट मैच में 3.62 की इकॉनमी के साथ कुल 14 विकेट हासिल किए थे। अपने चौथे टेस्ट मैच में भी उन्होंने पहली ही पारी में 4 विकेट हासिल कर लिए हैं।  वहीं, वनडे में हसन महमूद ने 22 मैच में 30 और इंटरनेशनल टी20 में 18 मैच में 18 विकेट हासिल किए हैं।

हसन महमूद ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट सीरीज में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता था। उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में 10.4 ओवर में 43 रन देकर 5 विकेट हासिल झटके थे। हसन का वो पहला पांच विकेट हॉल था। इसी के साथ वह पाकिस्तान में टेस्ट की एक पारी में 5 विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी तेज गेंदबाज बने थे। ये विकेट उन्होंने मोहम्मद रिजवान, अब्दुल शफीक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली और मीर हमजा के लिए थे।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...